नई दिल्ली : मौसम विभाग के अनुसार आज 22 फरवरी को उत्तरी और उत्तरी पूर्वी राज्यों में बारिश हो सकती है।उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम साफ रहने लगा है। लेकिन आज दिन की शुरुआत कोहरे के साथ हुई थी। दिल्ली NCR आज सुबह कोहरे की चादर में नजर आई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 22 फरवरी को उत्तरी और उत्तरी पूर्वी राज्यों में बारिश हो सकती है।
दिल्ली-NCR में बारिश से बढ़ी ठंड, इन राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट
बता दें की 22 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में भी बारिश हो सकती है। दिल्ली में आज सुबह बादल नजर आए थे । सुबह साढ़े सात बजे नमी का स्तर भी 100 प्रतिशत दर्ज किया गया था। राष्ट्रीय राजधानी में भी बारिश का अनुमान लगाया गया है। वही आज दिल्ली में न्यूनतन तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तथा अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। वहीं दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाको में बर्फबारी का भी अनुमान लगाया गया है। शिमला स्थित मौसम केंद्र के अनुसार 22 फरवरी को राज्य के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना हो सकती है।
इसे भी पड़े : पुडुचेरी में नारायणसामी की सरकार के लिए बड़ा दिन, आज होगा विश्वास मत
मौसम शुष्क
उत्तर प्रदेश में आज कई जगहों पर मौसम शुष्क रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। साथ ही कुछ इलाकों में घना कोहरा देखने को मिल सकता है। आने वाले कुछ दिनो में उत्तर प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में कई जगह हल्की बारिश हो सकती है। वही राज्य का पश्चिमी क्षेत्र शुष्क रहेगा। प्रदेश में कुछ स्थानों पर आज सुबह कोहरा देखने को भी मिला था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्ली में वायु गुणवत्ता को काफी खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गुड़गांव में औसत वायु गुणवत्ता बेहद खराब दर्ज किया गया है। जबकि फरीदाबाद में यह ओर भी खराब देखने को मिला है।