नई दिल्ली: Petrol and Diesel price पेट्रोल और डीजल के दाम में आज शुक्रवार को भी बढ़ोतरी हुई है। इस कारण से अब तेल के दाम रिकॉर्ड से ऊंचें लेवल पर पहुंच गए हैं। शुक्रवार सुबह पेट्रोल 27 पैसै और डीजल 28 पैसे बढ़ गए। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल 27 पैसे बढ़कर 96.93 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं डीजल के भाव की बात की जाए तो 28 पैसे बढ़कर 87.69 रुपए प्रति लीटर हो गया। [caption id="attachment_72964" align="aligncenter" width="591"] petrol price[/caption] यह भी पढ़े- DELHI HIGH-COURT: दिल्ली में अनलॉक के बाद कोविड नियमों के उल्लंघन पर कहा- इससे संक्रमण की तीसरी लहर को मिलेगा बढ़ावा
मुंबई में पेट्रोल डीजल के भाव
मुंबई में आज पेट्रोल 103.08 और डीजल की कीमत 95.14 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गया है। कोलकाता में पेट्रोल 96.84 और डीजल 90.54 रुपए बिक रहा है वहीं चेन्नई में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने के बाद शुक्रवार को भाव 98.14 और 92.31 रुपए प्रति लीटर हो गया है। देश के अन्य शहरों में पेट्रोल डीजल के भाव बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 99.00 रुपए और डीजल 93.01 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। लखनऊ में पेट्रोल 94.14 रुपए और डीजल 88.10 रुपए प्रति लीटर है। गौरतलब है कि पेट्रोल और डीजल के भाव में रोज सुबह 6 बजे बदलाव होता है। रोज सुबह ऐसे जाने पेट्रोल डीजल का भाव इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक आपको RSP के साथ अपने शहर का कोड टाइप कर 9224992249 नंबर पर SMS भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग होता है। ये आप IOCL की वेबसाइट से देख सकते हैं। 89 फीसदी तेल आयात करता है भारत गौरतलब है कि भारत अपनी जरूरत का 89 फीसद कच्चा तेल आयात करता है। इसलिए अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में जरा सी ऊंच-नीच होती है तो भारत में तेल कीमतों में इसका असर देखने को मिलता है । और यह बड़ी उछाल के रूप में सामने आती है। तेल के दाम बढ़ने के पीछे मुख्य़ रूप से दो वजह हैं। पहली अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के दाम में वृद्धि और केंद्र और राज्यों की उच्च टैक्स दरें। पेट्रोल और डीजल पर हर राज्य में टैक्स की अलग-अलग दर होती है।