MP में सड़क हादसा, UP के 8 मजदूरों की मौत, 50 गंभीर रूप से घायल
कोरोना क़हर के बीच देश के अलग अलग हिस्सों से दिल दहलाने वाली घटना सामने आ रही है। इसी क्रम में मध्रप्रदेश के गुना में रात ढाई बजे भीषण सड़क हादसा (road accident in guna) हुआ है। जिसमे 8 मजदूरों (8 migrant labourers died) की मौके पर ही मौत हो गई वहीं 50 से ज्यादा घायल हैं। घायल मजदूरों का इलाज़ जिला अस्पताल में हो रहा है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार ,मजदूर कंटेनर में सवार होकर महाराष्ट्र से यूपी (Maharashtra to up) जा रहे थे।
कंटेनर और बस की टक्कर
मध्यप्रदेश के गुना जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे की तस्वीर इतनी भयानक है कि किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएँ। गुना में कंटेनर और बस की टक्कर में 8 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि 50 मजदूर घायल हो गए हैं। घटना रात ढाई बजे के करीब हुआ है। जानकारी के अनुसार सभी मजदूर यूपी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ये मजदूर कंटेनर में सवार होकर महाराष्ट्र से यूपी जा रहे थे। घर जाने की लालसा और मज़बूरी में ये मजदूर कंटेनर में सवार होकर महाराष्ट्र से युवी के लिए निकल गए थे। घायल मजदूरों में से कई की स्थिति अभी भी गंभीर है।
मज़बूरी में मजदूर कंटेनर में सवार
दरअसल, घर जाने की लालसा और मज़बूरी में मजदूर कंटेनर में सवार होकर महाराष्ट्र से यूपी के लिए निकल गए थे सभी मजदूर कंटेनर में सवार होकर महाराष्ट्र से यूपी जा रहे थे। ये कंटेनर गुना कैंट थाना के समीप विपरीत दिशा से आ रही बस से टकरा गया। टक्कर के बाद मौके ड्राइवर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन तुरंत घटना स्थल पर पहुंची। मौके पर पहुँचते ही प्रशासन ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्रशासन के लोग मजदूरों की पहचान करने में लगे हैं। अब तक की जानकारी के अनुसार सभी यूपी के रहने वाले हैं।
इलाके में हड़कंप
बता दें कि , ये टक्कर इतनी भयानक थी कि मजदूरों को सभंलने का मौका नहीं मिला। टक्कर के बाद सड़क पर अचानक से चीख-पुकार मच गई जिसके बाद इलाके में हड़कंप मचा गया। मौजद लोगों के अनुसार मजदूर कंटेनर में अपने परिवार के साथ सवार था। घटना के बारे में पुलिस ने इनके परिजनों को जानकारी दे दी है।