जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: तालिबान शासित अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आंतकवादी हमला हुआ है। आतंकियों ने स्कूलों को निशाना बनाया है। मंगलवार सुबह यहां दो ब्लास्ट हुए जिसमें 10 से ज्यादा बच्चों की मौत हो गई। जबकि दर्जनों घायल हो गए हैं।
Afghanistan: तालिबान ने बंद किए लड़कियों के स्कूल, प्रदर्शन करने उतरीं अफगानिस्तान की महिलाएं और बच्चियां
सूत्रों के मुताबिक, अब्दुरहीम शाहिद हाई स्कूल पर तीन से पांच आत्मघाती हमलावरों ने हमला किया है। ब्लास्ट के दौरान स्कूली बच्चे बाहर खड़े थे। काबुल के दश्त-ए-बारची इलाके में ये धमाके हुए। बताया जा रहा है कि एक स्कूल में फिदायीन हमलावर ने खुद को भी उड़ा लिया।
काबुल में तीन धमाके हुए हैं पहला एक शैक्षिक केंद्र में हुआ और दो अन्य अब्दुरहीम शाहिद हाई स्कूल में हुए। इस दौरान स्कूलों में हजारों बच्चे थे। स्कूलों में लगातार दो ब्लास्ट हुए। जब छात्र स्कूल से बाहर निकल रहे थे उसी दौरान विस्फोट हुआ।