दिल्ली के बाद अब मुंबई महानगरपालिका पर ‘AAP’ की नज़र
नई दिल्ली : दिल्ली में शानदार जीत के बाद आप AAP अब मुंबई महानगरपालिका पर कब्जा जमाने की तैयारी कर रही है, दिल्ली की तर्ज पर बीएमसी में भी अपने जीत का झंडा बुलंद करने के लिए केजरीवाल की पार्टी तैयार है, पार्टी चुनाव में किसी के साथ कोई गठबंधन नहीं करेगी और अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी, पार्टी अब महाराष्ट्र, मुंबई समेत अपने देशव्यापी विस्तार पर ध्यान देगी, AAP के नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने काम किया है और काम के दम पर मजबूती से सरकार में वापसी हुई है, मुंबई और महाराष्ट्र के बारे में पूछने पर संजय सिंह ने कहा कि पार्टी मुंबई समेत राज्य के अन्य महानगरपालिका में मजबूती से चुनाव लड़ेगी।
- दिल्ली के बाद अब मुंबई पर ‘आप’ की नज़र
- मुंबई में अकेले नगरसेवक का चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी
- शिक्षा, स्वास्थ्य, ट्रांसपोर्ट के रिपोर्ट कार्ड के आधार पर मांगे जाएंगे वोट- संजय सिंह
- पार्टी महाराष्ट्र, मुंबई समेत अपने देशव्यापी विस्तार पर ध्यान देगी- संजय सिंह
आप ने अभी दिल्ली में भारी बहूमत से जीत दर्ज की है दिल्ली में एक बार फिर केजरीवाल की सरकार है , केजरीवाल लगातार तीसरी बार दिल्ली के सीएम बने है, दिल्ली के सीएम ने दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ली थी , अपने 6 मंत्रियों के साथ , इस शपथ गृहण समारोह में केजरीवाल ने सभी विपक्ष पार्टियों से दूरियां बनाई थी किसी भी पार्टी को शपथ गृहण को न्योता नहीं दिया था, सिर्फ मोदी जी को निंमत्रण भेजा था शामिल होने के लिए लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उस समय दिल्ली में मौजूद नहीं थे, लेकिन पीएम ने उन्हें अपना आशीर्वाद दिया था। अब केजरीवाल सरकार की नजर दिल्ली के बाद मुंबई के महानगरपालिका पर है, कल राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने इस बात की जानकारी दी।