नई दिल्लीः Agra Lucknow Expressway Toll: अब आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सफर करना महंगा होने जा रहा है। कोरोना काल के बाद सरकर अर्थव्यवस्था को वापस से पटरी पर लाने में लगी हुई है। इसी को देखते हुए आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर किराया बढ़ाया जा रहा है। यह किराया आपकी जेब पर ज्यादा असर तो नहीं डालेगी लेकिन फिर भी महंगा हो रहा है।
वन साइडेड टोल टैक्स में बढ़ोत्तरी की गई है, जिसके तहत न्यूनतम पांच रुपये और अधिकतम 25 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है। नई दरें एक अप्रैल से लागू हो जाएंगी। खास बात यह है कि कीमतों में यह बढ़ोत्तरी सिर्फ एक तरफ का सफर तय करने वालों पर ही लागू होगी।
Agra Lucknow Expressway Toll: 5 से 25 तक की बढ़ोतरी
उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण बोर्ड ने वर्ष 2021-22 के लिए नई दरों को मंजूरी दे दी है। वाहन चालकों की जेब पर बहुत अधिक भार नहीं डाला गया है। छोटी गाड़ियों पर 5 रुपये की बढ़ोत्तरी की जा रही है। वहीं बड़े वाहनों पर 15 रुपये और अधिक बड़ी गाड़ियों पर टोल टैक्स में 25 रुपये की बढ़ोत्तरी की जा रही है।
लौट आने पर बढ़ी हुई कीमत नहीं देनी पड़ेगी
कार-जीप सहित छोटे चार पहिया वाहनों पर एक तरफ की यात्रा में पांच रुपये अधिक खर्च करना पड़ेगा। लेकिन अगर एक ही दिन में आगरा से लखनऊ जाकर फिर वापस लौट आने पर बढ़ी हुई कीमत नहीं देनी पड़ेगी। वहीं लखनऊ से आगरा के सफर पर कीमतें अभी नहीं बढ़ाई गई हैं।
जरूरी बातें
– 38 हजार वाहन आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से प्रतिदिन गुजरते हैं
– इस साल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे चालू हो जाने पर आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर वाहनों का ट्रैफिक और बढ़ेगा
|
पुराना रेट | नया रेट |
|
595 | 600 |
|
940 | 945 |
|
2900 | 2915 |
|
3720 | 3745 |