लखनऊ: देश भर में आज छोटी दीवाली मनाई जा रही है। छोटी दिवाली के मौके पर अयोध्या में दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा, अयोध्या दीपोत्सव में साढे पांच लाख दीये जलाए जाएगें। जिसमें राम की पौड़ी पर 4 लाख दीपों को जलाया जाएगा इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। बता दे कि दीपोत्सव में 5.51 लाख दीप जलाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड में नाम दर्ज कराया जाएगा।
उपसभापति वीना भटनागर खास मेहमान होंगी
इस बार के दीपोत्सव कार्यक्रम में फिजी की उपसभापति वीना भटनागर खास मेहमान होंगी। इनके अलावा राज्यपाल समेत कई केंद्रीय मंत्री और प्रदेश सरकार के मंत्री भी शामिल होंगे। इस मौके पर निकलने वाली शोभा यात्रा में कई देशों के कलाकार शामिल होंगे। रामकथा पर आधारित झांकियों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। शाम को सरयू के तट पर आरती होगी।
अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम की समय सारणी
- सुबह 10 बजे से भव्य शोभा यात्रा साकेत महाविद्यालय से होकर आयोध्या के मार्गों से होते हुए रामकथा पार्क में खत्म होगी। इस शोभा यात्रा में राम के अयोध्या आगमन को दिखाया जाएगा ।
- आज दोपहर 35 से 3.45 बजे के बीच रामकथा पार्क में यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी, डिप्टी सीएम आएंगे।
- 45 से शाम 4 बजे के बीच सीएम योगी शोभा यात्रा देखेंगे।
- 4 से 15 बजे राम-सीता का हेलीकॉप्टर रामकथा पार्क पर आएगा और भरत मिलाप होगा
- 15 से 4.40 बजे रामकथा पार्क आने पर राम-सीता का पूजा-वंदन/आरती और श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक होगा।
- 40 से 6 बजे तक रामकथा पार्क में अयोध्या में पूर्ण हुई परियोजनाओं का लोकार्पण और नई परियोजनाओं का शिलान्यास होगा और अतिथियों का संबोधन होगा ।
- 6 से 30 बजे रामकथा पार्क से नये घाट पर प्रस्थान/विशिष्ट अतिथियों का स्थान ग्रहण।
- 30 से 7 बजे के बीच नये घाट पर मंत्रोचार के साथ सरयू जी की आरती होगी।
- 7 से 30 बजे सभी घाटों और पूरी अयोध्या में 5.51 लाख दीपों का प्रज्जवलन होगा। इसमें 4 लाख दीप राम के पैड़ी पर जलाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जाएगा. जबकि नगर क्षेत्र में 1.50 लाख दीप जलाये जाएंगे।
- 30 से रात 8 बजे के बीच राम की पैडी पर प्रोजेक्शन मैपिंग शो द्वारा रामकथा का प्रदर्शन।
- 8 से 15 बजे आतिशबाजी होगी। रात 8.30 से 10 बजे तक भारत,नेपाल, श्रीलंका, इंडोनेशिया और फिलीपींस की रामलीला का प्रदर्शन होगा