नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में स्थित एशिया की सबसे बड़ी फल-सब्जी (Azadpur News) मंडी अब 24 घंटे खुलेगी। कोरोना वायरस के चलते पुरे देश को लॉक डाउन किया हुआ है लेकिन अब सरकार ने आर्थिक स्थिति को देखते हुए ये फैसला लिया हैं।
Azadpur News कल से 24 घंटे खुली रहेगी सब्जी मंडी
दिल्ली में लगातार कोरोना के पॉजिटिव केस भी ज्यादा सामने इसके लिए सरकार ने मंडी खोलने के लिए नियम व शर्तें बनाई हुई हैं। आजादपुर मंडी कल से यानी मंगलवार से 24 घंटे खुली रहेगी। सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक, सब्जियां और फल बेचे जाएंगे, जबकि रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक बाजार में ट्रकों के आवाजाही की अनुमति होगी। मंडी में हर 4 घंटे में 1000 लोगों के प्रवेश की अनुमति होगी।
नियम-शर्तों के साथ ले सकेंगे समान
व्यापार के दौरान कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने और आने-जाने वालों को सैनिटाइज करने का काम जारी रहेगा। इसकी सख्त निगरानी की जाएगी। दरअसल, आजादपुर मंडी के चेयरमैन आदिल अहमद खान ने सरकार ने मांग की थी मंडी से प्रतिबंध को हटाया जाए। उन्होंने कहा था किसानों की लगातार मांग थी कि सीजन को देखते हुए उन्हें व्यापार करने की अनुमति दी जाए, अन्यथा पूरे वर्ष उनके लिए आर्थिक संकट से उबरना मुश्किल हो जाएगा।
जानकारी के मुताबिक मंडी में टोकन सुविधा लागू की गई है। मंडी में सुबह एक हजार टोकन बांटे जाएंगे। इन टोकन को लिए हुए व्यापारी ही मंडी में व्यापार करेंगे। इसके तीन घंटे के बाद दोबारा एक हजार टोकन अन्य व्यापारियों को दिए जाएंगे। इसी प्रकार हर तीन घंटे के बाद एक-एक हजार टोकन दिए जाएंगे जबकि अपना काम खत्म कर चुके व्यापारी अपना टोकन जमा कराते रहेंगे, जिसे बाद में दूसरे व्यापारियों को दिया जाएगा।