Bank Fraud : RBI ने जारी की 30 विलफुल डिफॉल्टर्स की लिस्ट
नई दिल्ली : Bank Fraud के कई मामले सामने आये हैं, जिसमें कंपनी द्वारा बैंकों से लोन तो लिया गया, लेकिन बैंकों को लोन की राशि लौटाई नहीं गयी। ऐसे में बैंकों को तगड़े घाटे का सामना करना पड़ा है। विलफुल डिफॉल्टर ऐसे लोग या कंपनियां जो जानबूझ कर कर्ज़ नही लौटाते हैं। बता कि चार साल पहले सुप्रीम कोर्ट ने बैंक से इन्हीं लोगों की लिस्ट को देने का आदेश दिया था। वहीं अब आपको बता दें कि 30 बड़े विलफुल डिफॉल्टर की लिस्ट आरबीआई ने जारी कर दिया है। इसकी जानकारी मनी कंट्रोल की एक रिपोर्ट से मिली है।
विलफुल डिफॉल्टर्स ऐसे लोग या कंपनी होती हैं, जिनके पास बैंक का लोन चुकाने के लिए पैसा तो होता हैं लेकिन वह फिर भी लोन को अदा नही करते हैं। ऐसे में अगर बैंक इनके खिलाफ कोर्ट में चला जाता हैं तो ये विलफुल डिफॉल्टर्स कहलाते हैं। आरबीआई के मुताबिक 30 जो बड़े विल्फुल डिफॉल्ट की लिस्ट में 3 कंपनियां हीरा कारोबारी मेघुल चोकसी की हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बात करें तो 50000 करोड़ से भी ऊपर इन 30 कंपनियों की डिफॉल्ट रक्म है। इसके साथ ही बैंको के द्वारा की गई रिट ऑफ रक्म भी शामिल है।
30 विलफुल डिफॉल्टर्स में से ये हैं सबसे बड़े 10 कर्ज़दार
1. गीतांजलि जेम्स लिमिटेड के ऊपर 5044 करोड़ रूपए का कर्ज़ है।
2. आरईआई एग्रो लिम्टेड के ऊपर 4197 करोड़ रूपए का कर्ज़ है।
3. विनसम डाइमंड एंड ज्वैलरी लिमिटेड के ऊपर 3386 करोड़ रूपए का कर्ज़ है।
4. रूचि सोया इंडस्ट्रीज ऊपर 3225 करोड़ रूपए का कर्ज़ है।
5. रोटोमैक ग्लोबल के ऊपर 2844 करोड़ रूपए का कर्ज़ है।
6. किंगफिशर एयरलाइंस के ऊपर 2488 करोड़ रूपए का कर्ज़ है।
7. कुडोस केमी लिमिटेड के ऊपर 2326 करोड़ रूपए का कर्ज़ है।
8. जूम डेवल्पर्स के ऊपर 2024 करोड़ रूपए का कर्ज़ है।
9. डेक्कन क्रोनिकल के ऊपर 1951 करोड़ रूपए का कर्ज़ है।
10. एबीजी शिपयार्ड के ऊपर 1875 करोड़ रूपए का कर्ज़ है।