जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: बॉलीवुड के जाने माने म्यूजिक डायरेक्टर बप्पी लहरी का मंगलवार रात 11 बजे निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के जुहू स्थित क्रिटी केयर हॉस्पिटल में 69 की उम्र में अंतिम सांस ली। तबीयत खराब होने के बाद बप्पी लहरी को मंगलवार को ही अस्पताल में भर्ती किया गया था।
बप्पी लहरी का असली नाम अलोकेश लाहिड़ी था। म्यूजिक इंडस्ट्री में उन्हें डिस्को किंग कहा जाता था। म्यूजिक के साथ साथ बप्पी को गोल्ड भी बहुत पंसद था वे ढ़ेर सारा सोना पहन कर रहते थे। जो उनके अंदाज को बेहद जुदा करता था।
गुरूवार को होगा अंतिम संस्कार
बप्पी दा पिछले साल कोविड पॉजिटिव हो गए थे। इसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। बप्पी लहरी के परिवार वालों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार कल किया जाएगा। क्योंकी उनके बेटे बप्पा अभी अमेरिका में हैं और वह कल दोपहर तक मुंबई पहुंचेंगे। इसके बाद उनका क्रिया कर्म किया जाएगा।
जुहू के क्रिटी केयर अस्पताल के डॉक्टर ने अपने ऑफिशियल बयान जारी किया है। बप्पी दा OSA- ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एप्निया और बार-बार सीने में संक्रमण से पीड़ित थे। उनका इलाज डॉ. दीपक नामजोशी कर रहे थे। मंगलवार रात गंभीर हालत में बप्पी दा को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
पीएम मोदी ने बप्पी लहरी को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि बप्पी लहरी जी का संगीत सभी दौर के लिए था, वो हर भावना को खूबसूरती से व्यक्त करता था। हर जनरेशन के लोग उनके काम से जुड़ाव महसूस करते थे। उनका खुशनुमा स्वभाव सभी को याद रहेगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना।