CAA पर आज से BJP का जन जागरण अभियान,10 दिन में 3 करोड़ लोगों तक पहुंचेंगे
नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी Bharatiya Janata Party आज से सबसे बड़े जन जागरण अभियान की शुरुआत करने जा रही है, यह जन जागरण लोगों के घर- घर जाकर करेंगे, इस जन जागरण में बीजेपी के 42 बड़े नेता शामिल होंगे, और यह एक दिन में 42 जगहों पर होगा, और यह 10 दिन के अंदर देश के 3 करोड़ लोगों तक पंहुचेगे।
सीतारमण जयपुर में संपर्क अभियान करेंगी
बता दें कि दिल्ली में इस अभियान की शुरुआत अमित शाह,केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, करेंगे तो वहीं कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा गाजियाबाद में करेंगे, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ में , केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नागपुर में, केंद्रीय मंत्री वी. सदानंद गौड़ा बेंगलुरु में, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राजस्थान के जयपुर में संपर्क अभियान करेंगी।
महाराष्ट्र में घर-घर जाकर संपर्क करेंगे
इसी तरह केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर मध्य प्रदेश में करेंगे तो केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद हरियाणा में वहां थावरचंद गहलोत छत्तीसगढ़ के रायपुर में तो डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक उत्तराखंड के हल्द्वानी में, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा झारखंड के जमशेदपुर में, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी गुरुग्राम में, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मुंबई में, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी रामपुर में घर-घर संपर्क अभियान करेंगे, राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव लक्षद्वीप, राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह यूपी के बुलंदशहर, पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र में घर-घर जाकर संपर्क करेंगे।
मध्य प्रदेश में जनसभा को संबोधित
भारतीय जनता पार्टी Bharatiya Janata Party का काफी अहम कदम है ये नागरिकता संशोधन कानून Citizenship amendment law का विरोध करने वाले लोगों को सही रास्ता बताने का भारतीय जनता पार्टी इस जन जागरण अभियान के दौरान अपने कामकाज को भी गिनवाएगी। वही मध्य प्रदेश Madhya Pradesh और छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने समर्थन जुटाने के लिए यह अभियान उज्जैन से शुरू किया है, इसके अगले पड़ाव में आगामी दिनों में डॉ.नरोत्तम मिश्रा-दतिया, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर-मुरैना और ग्वालियर, पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला-सीधी, कृष्ण पाल- भिंड, सांसद गणेश सिंह-अनूपपुर, प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा-सीहोर और अरुण चतुर्वेदी-नीमच, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा-शिवपुरी में जनसभा को संबोधित करेंगे