नई दिल्लीः राजस्थान के भिवाड़ी(Bhiwadi) में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहाँ पर एक 22 साल की विवाहिता से हैवानियत की हदें पार की गई है। आरोप है की महिला के करीबी रिश्तेदार ही उसके साथ कई दिनों तक गैंगरेप करते रहे। इस दौरान भी उसका शोषण जारी रखा, जिससे दोनों बार उसका गर्भपात हो गया। पीड़िता ने ससुराल में जिसे जुल्मों की जानकारी देकर मदद मांगी, उसी ने शिकार बना डाला। महिला ने जब आपबीती सुनाई, लोगों के होश उड गए। महिला ने कहा – ‘जिस से भी मांगी मदद उसी ने लूटी आबरू, ससुर देवर और रिश्तेदार महीनों तक करते रहे दुष्कर्म, दो बार गर्भ भी गिरा, पति ने कर ली दूसरी शादी, अब जाऊं तो कहां जाऊं’,
Bhiwadi: गैंगरेप का मामला दर्ज
बता दें, बेबस होकर पीड़िता शुक्रवार को पुलिस थाने पहुंची और अपनी आपबीती बताई। पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता की नाबालिग उम्र में ही शादी हुई और इसके बाद से आरोपी शोषण कर रहे थे। पुलिस उपाधीक्षक हरिराम कुमावत ने बताया, हरियाणा के तावडू क्षेत्र की पीड़िता की शादी नवंबर 2016 में चौपानकी क्षेत्र के एक गांव में की गई थी। शुरुआत से ही ससुर उस पर गंदी नजर रखने लगा। एक दिन मौका पाकर उसके साथ दुष्कर्म कर डाला, तब वह करीब 17 साल की थी। पीड़िता ने पति और सास को बताया तो उन्होंने मदद की बजाय, पिटाई कर दी। पति ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बना प्रताड़ित किया। पति के बाद देवर ने भी रेप किया। उस दिन से यह सिलसिला चलने लगा। जब भी वह विरोध करती मारपीट कर कमरे में बंद कर देते।
दोनों तरफ से आरोप प्रत्यारोप
उपाधीक्षक ने बताया की, शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ गैंग रेप सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल मुआयना कराया गया और बयान दर्ज कर लिया है। वहीं मामले में नया मोड़ यह भी है की पीड़िता ने शुक्रवार को महिला थाने में मामला दर्ज करवाया। उसके कुछ दिन पहले ही आरोपी पक्ष ने भी पीड़िता के खिलाफ कोर्ट के माध्यम से मामला दर्ज कराया है। फ़िलहाल, अब यह जांच का विषय है कि आखिर यह पूरा मामला किस तरह का और क्या है। इस गुत्थी को सुलझाने में भिवाड़ी पुलिस जुटी हुई है।
महिला ने कैमरे में कैद की अपनी मौत और हमेशा के लिए समाप्त कर दी अपनी कहानी
https://youtu.be/gy2j56jeq_g