Idea Postpaid यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव, पढ़ें पूरी खबर
नई दिल्ली : Idea के पोस्टपेड यूजर्स के लिए एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है, Vodafone Idea Ltd, Idea की पोस्टपेड सर्विस बंद करने जा रही है, अब पोस्टपेड सर्विस Vodafone RED ब्रांड के तहत ही मिलेगा। कंपनी अपने पोस्टपेड सेगमेंट को एक प्लेटफॉर्म के तहत लाना चाहती है और इसी के तहत अब आइडिया पोस्टपेड के कस्टमर्स वोडाफोन रेड की सर्विस के तहत आ जाएंगे।
एक निजी अखबार के मुताबिक, जो नए पोस्टपेड कस्टमर्स कंपनी से जुड़ेंगे, उन्हें सीधे Vodafone RED के प्लान दिया जाएगा, वहीं आइडिया की पोस्टपेड सर्विस Idea Nirvana के यूजर्स को Vodafone RED के एक जैसे प्लान्स में शिफ्ट किया जाएगा।
Idea Postpaid सर्विस बंद
कंपनी के मुताबिक सभी पोस्टपेड सर्विसेज़ और प्रॉडक्ट्स अब कस्टमर्स को प्रीमियम और एस्पिरेशनल ब्रांड Vodofone RED के तहत मिलेंगे। यह इनीशिएटिव मुंबई से शुरू होगा और अगले महीनों में एक के बाद एक फेज़ करके सभी सर्किल में यह बदलाव किए जाऐंगे। हालाकिं ब्रांड चेंज करने से पोस्टपेड प्लान की कीमतों में कोई बदलाव नहीं होगा। वहीं, वोडाफोन और आइडिया के तहत मिलने वाले प्रीपेड प्लान पहले की तरह ही मिलते रहेंगे। जानकारी दे दें कि वोडाफोन पर 53,039 करोड़ का कर्ज है, वहीं सितंबर तिमाही में कंपनी को 50,922 करोड़ का घाटा हुआ। ऐसे में कंपनी के इस कदम से खर्चे कम करने में मदद मिलेगी।कंपनी को नवंबर, 2019 में सब्सक्राइबर्स का भी बड़ा घाटा हुआ था। इस दौरान 36.41 मिलियन यूजर्स ने वोडाफोन-आइडिया का साथ छोड़ा था। फिलहाल कंपनी के 336.25 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं, जो टेलीकॉम सेक्टर में 29.12% के लगभग मार्केट शेयर है।
- Idea के पोस्टपेड यूजर्स के लिए एक बड़ा बदलाव
- पोस्टपेड सर्विस Vodafone RED ब्रांड के तहत मिलेगा
- Idea की पोस्टपेड सर्विस बंद
- Vodafone Idea Ltd, Idea की पोस्टपेड सर्विस बंद करने जा रही है
- पोस्टपेड सेगमेंट को एक प्लेटफॉर्म के तहत लाना चाहती है Vodafone
- Idea पोस्टपेड कस्टमर्स, Vodafone RED की सर्विस के तहत आएंगे
- Idea Nirvana के यूजर्स को Vodafone RED के प्लान में शिफ्ट किया जाएगा
- अलग अलग फेज़ में सभी सर्किल में लागू होंगे बदलाव
- ब्रांड चेंज करने से पोस्टपेड प्लान की कीमतों में कोई बदलाव नहीं
- Vodafone पर 53,039 करोड़ का कर्ज
- Vodafone को सितंबर तिमाही में 50,922 करोड़ का घाटा हुआ
- नवंबर, 2019 में 36.41 मिलियन यूजर्स ने Vodafone का साथ छोड़ा