Bijnor News: भगवान राम के वनवास जाने पर राजा दशरथ वियोग में राम राम पुकार रहे थे। यही कहते कहते राजा दशरथ ने सच में प्राण त्याग दिए।
Bijnor News : उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक परेशान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रामलीला का मंचन हो रहा था और वो सीन चल रहा था। जिसमें राम-सीता वनवास को जाते हैं। राम सीता के वनवास जाने से राजा दशरथ किस तरह परेशान हैं, ये दिखाया जा रहा था। लोग भावुक हो रहे थे। स्टेज पर राजा दशरथ श्रीराम के वनवास जाने से बेहद दुखी थे। तभी दशरथ राम वियोग में मंच पर गिर जाते हैं। इस दौरान वे राम राम पुकारते रहते हैं और अपने प्राण त्याग देते हैं। दशरथ का रोल निभा रहे राजेंद्र सिंह सच में दम तोड़ देते हैं। दर्शक इसे एक्टिंग समझ तालियां बजाते रहे और पर्दा गिर गया। पर्दा गिरने के बाद भी राजेंद्र सिंह नहीं उठे।
पूरा मामला बिजनौर जिले के हसनपुर गांव का है।जहां रामलीला का मंचन हो रहा था। मंचन में राजा दशरथ का किरदार गांव के राजेंद्र सिंह निभा रहे थे। इस दौरान भगवान श्रीराम के वनवास जाने पर राजा दशरथ वियोग में राम राम पुकार रहे थे। यही कहते कहते राजा दशरथ ने सच में प्राण त्याग दिए। लोगों ने अभिनय समझते हुए खूब तालियां बजाई। पर्दा गिरने के बाद सभी कलाकर अपनी जगह से हटने लगे लेकिन राजेंद्र सिंह जमीन पर ही पड़े रहे। एक साथी ने देखा तो पता चला 62 वर्षीय राजेंद्र का निधन हो चुका। अजीब बात है राजेंद्र सिंह प्राण त्यागने वाला सीन कर रहे थे। तभी सच में उनकी मौत हो गई।
Bijnor News: 20 साल से निभा रहे थे दशरथ का किरदार
राजेंद्र पिछले 20 साल से राजा दशरथ का किरदार निभा रहे थे। दशरथ के रोल में उनका अभिनय इतना सजीव होता था कि सीन देखकर लोगों के आंखों में भी आंसू आ जाए। इस बार भी ऐसा ही हुआ। लोगों ने समझा कि यह राजेंद्र के अभिनय का हिस्सा है। लेकिन राजेंद्र वियोग सीन के दौरान में सच में प्राण त्याग चुके थे। उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मंच पर ही हार्ट अटैक आने से राजेंद्र की मौत हो गई। अपने आखिरी सीन के दौरान राजेंद्र, श्रीराम के वनवास जाने से बेहद दुखी थे और इस दौरान वे विलाप कर रहे थे। राजेंद्र हसनपुर गांव के ही रहने वाले थे। उनके जाने के बाद घर में पत्नी, तीन बेटे और उनकी दो बेटियां रह गई हैं। राजा दशरथ के रूप में प्राण त्यागने वाले राजेंद्र सिंह के अंतिम संस्कार में सैकड़ों लोग शामिल हुए।