नई दिल्ली: BJP Foundation Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 अप्रैल यानि कल भाजपा के स्थापना दिवस पर देशभर के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं को मोदी का यह संबोधन वर्चुअल होगा। जिसे पार्टी के विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म और इंटरनेट मीडिया पेज पर सीधे प्रसारित किया जाएगा।
असम की पहचान को अपमानित करने वाले जनता को बर्दाशत नही- पीएम मोदी
BJP Foundation Day: जेपी नड्डा भी करेंगे संबोधित
भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा यह जानकारी साझा की। उन्होनें कहा कि स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पार्टी कार्यकर्ता देशभर के सभी मतदान केंद्रों पर पार्टी के दर्शन, संस्कृति और नीतियों पर संवाद सत्र का आयोजन करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
पंचायत चुनाव पर नज़र
प्रधानमंत्री के इस संबोधन को पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर तक पहुचायेंगे। कुछ लोग इसे पंचायती चुनाव से भी जोड़कर देख रहे है। क्योकि इस संबोधन को पार्टा के कार्यकर्ता हर पंचायत तक पहुंचायेंगे। ज्ञात हो कि जनसंघ के नेताओं ने 1980 में भारतीय जनता पार्टी का गठन किया था। 1984 में भाजपा ने पहला लोकसभा चुनाव लड़ा, जिसमें इसे सिर्फ दो सीटें मिलीं, लेकिन बाद के चुनावों में पार्टी मजबूत बनकर उभरी है। फिलहाल लोकसभा में इसके पास स्पष्ट बहुमत है। 1980 में भारतीय जनता पार्टी बनी थी और पार्टी के पहले अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी बने थे।
6 अप्रैल 1980 को हुआ था स्थापना
अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण अडवाणी से होते हुए आज पार्टी नरेंद्र मोदी की अगुवाई तक पहुंच गई है। 6 अप्रैल, 1980 को बीजेपी यानी भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। यहां से जो सफर शुरू हुआ वो आज शिखर पर है। 40 साल के इतिहास में भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता तो इससे पहले भी हासिल की लेकिन आज की बीजेपी इतिहास रच रही है। संघर्ष के दौर से निकल कर पार्टी आज सत्ता के शिखर पर है।
BJP Foundation Day History | BJP Sthapna Diwas 2021 | PM Modi Speech | J P Nadda | Sthapna Divas