Nathuram Godse – फंसी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर
नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर (Pragya Singh Thakur) को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे (Nathuram Godse) को देशभक्त बताने पर बीजेपी सांसद प्रज्ञा को रक्षा मंत्रालय की समिति से हटा दिया गया है। प्रज्ञा सिंह ठाकुर महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बोलने के संदर्भ में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा (Jp nadda) ने कल संसद में उनके दिए गए बयान को निंदनीय कहा है।
सत्र में होनें वाले बैठकों में अनुमति नहीं दी जाएगी
भाजपा कभी भी इस तरह के बयान या विचारधारा का समर्थन नहीं करती। प्रज्ञा को पद से हटाने के सिफारिश के साथ इस सत्र में होनें वाले बैठकों में भी अनुमति नहीं दी जाएगी। बता दे कि मध्य प्रदेश के भोपाल से भारतीय जनता पार्टी की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह को रक्षा मामलों की समिति के लिए चुना गया था। इस कमेटी की अगुवाई रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) कर रहें है।
लोकसभा के रिकॉर्ड से हटा दिया गया है
लोकसभा में जब एसपीजी (SPG) बिल पर चर्चा हो रही थी तब डीएमके के सांसद ए.राजा गोडसे के एक बयान का हवाला दे रहे थे कि उसने माहत्मा गांधी को क्यों मारा तो साध्वी प्रज्ञा ने उन्हें टोकते हुए कहा आप एक देशभक्त का उदाहरण नही दे सकते। प्रज्ञा सिंह ठाकुर के दिए गए बयान को लोकसभा के रिकॉर्ड से हटा दिया गया है।
Nathuram Godse के बारे उनके क्या विचार है ?
साध्वी प्रज्ञा के इस बयान पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा, और कहा आज देश के सांसद में खड़े होकर भाजपा की एक सांसद ने गोडसे को देशभक्त बोल ही दिया। जिनहोंने महात्मा गांधी की 150वी जंयती धूमधाम से मनाई से अनुरोध है कि दिल से बता दें कि गोडसे के बारे उनके क्या विचार है? महात्मा गांधी अमर हैं।
एक बार पहले भी घिर चुकी है प्रज्ञा
लोकसभा चुनाव के दौरान एक बार पहले भी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था। पहले दिए गए बयान पर भी पीएम मोदी ने नराजगी जताई थी पीएम मोदी ने कहा की भले ही इस मामले में प्रज्ञा ने माफी मांग ली हो लेकिन मैं अपने मन से कभी माफ नही कर पांऊगा।