सूर्यवंशी का ट्रेलर देखकर ही लोग फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। दीपावली पर रिलीज हो रही बॉलीवुड की यह सबसे बड़ी फिल्म है।
जनतंत्र डेस्क Bollywood Ki Diwali: दशहरें से त्यौहारों का सिलसिला शुरू हुआ और अब दिवाली आ गई। ये दिवाली सिनेमा सिनेमा और मनोरंजन उद्योग के लिए भी काफी खास है। कोरोना के कारण डेढ़ साल से घाटे में चल रहे थियेटर मालिकों के चेहरे पर खुशी की उम्मीद है। वहीं, बॉलीवुड के लिए भी दिवाली के साथ आतिशाबाजी का दौर शुरू होने की उम्मीद है। कोरोना से पहले दिपावली के आसपास बॉलीवुड की चांदी ही चांदी रहती थी। कोरोना के कारण फिल्म इंडस्ट्री भी मंदी की मार झेल रही है।
कई दिनों के बाद इस दिवाली सिनेमाघरों में कई मूवी रिलीज होने को बेताब हैं। इस बार थियेटर से लेकर ओटीटी तक दर्शकों के मनोरंजन के लिए फ्रेश कंटेंट की भरमार है। सिनेमाघरों में दीपावली पर अक्षय कुमार, रजनीकांत और सुरिया जैसे सितारों की फिल्में दर्शकों को देखने को मिलेंगी। तो वहीं, ओटीटी भी जगमगाने लगा है।
दिवाली पर थियेटर में आने वाली फिल्में
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी सूर्यवंशी का ट्रेलर देखकर ही लोग इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आखिरकार अब फैंस का इंतजार खत्म हुआ और दीपावली पर रिलीज हो रही बॉलीवुड की यह सबसे बड़ी फिल्म है। यह रोहित की सिंघम सीरीज में सुपरकॉप एक्शन एंटरटेनर मूवी है जिसमें इस बार अक्षय कुमार मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, फिल्म पांच नवंबर को आएगी।
मार्वल की सुपरहीरो फिल्म इटरनल्स भी 5 नवंबर को भारत में रिलीज हो रही है। मेट्रो सीटीज में इटरनल्स, अक्षय की सूर्यवंशी के लिए चुनौती की तरह ही है। हालांकि बॉलीवुड फैंस कई दिन से बड़ी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इसका फायदा सूर्यवंशी को मिल सकता है।
तमिल महानायक रजनीकांत की एक्शन ड्रामा ‘अन्नात्थे’ भी दीपावली के मौके पर 4 नवंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म का निर्देशन शिवा ने किया है। रजनीकांत के साथ मीना, खुशबू, नयनतारा और कीर्ति सुरेश नजर आएंगी। इसके अलावा नो ‘मीन्स नो’ भी थियेटर में रिलीज होने को तैयार है। यह इंडो पोलिश रोमांटिक थ्रिलर ड्रामा है जिसका निर्देशन विकास वर्मा ने किया है। इसमें ध्रुव वर्मा, गुलशन ग्रोवर मुख्य भूमिकाओं में हैं।
ओटीटी पर स्ट्रीम होने वाली फिल्में
अभिषेक जैन के निर्देशन में बनी कॉमेडी ड्रामा डिजनी प्लस हॉट स्टार पर 29 अक्टूबर से ही डिजनी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है। जिसमें राजकुमार राव, कृति सेनन, परेश रावल, रत्ना पाठक शाह और अपारशक्ति खुराना ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। इसके अलावा टीजे गणनवेल के निर्देशन में बनी तमिल कोर्ट रूम ड्रामा जय भीम 2 नवंबर से अमजेन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। वहीं, मीनाक्षी सुंदरेश्वर हिंदी में बनी रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा है। ये फिल्म 5 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। जिसमें अभिमन्यु दासानी और सान्या मल्होत्रा मुख्य भूमिकाओं में हैं।