फैजाबाद : यूपी के जनपद फैजाबाद के डोगरा रेजीमेंट सेंटर के माध्यम से सेना में भर्ती कराने के नाम पर बेरोजगार युवकों से लाखों रुपये ठगने वाले पाँच लोगों को कैंट फैजाबाद पुलिस ने मिलिट्री इंटेलिजेंस की सुरागरसी के आधार पर धर दबोचा। पकड़े गये लोगों में एक महिला, पिता-पुत्र और पति-पत्नी भी शामिल हैं।यह सभी एक ही परिवार और एक ही गाँव के रहने वाले हैं।वर्तमान समय में यह सब कैन्टोमेन्ट एरिया में एक बँगले में रह रहे थे।
इस सम्बन्ध में एक वर्ष पूर्व थाना कैन्ट फैजाबाद में पुलिस ने मु0अ0 स0 445/18 धारा 419/420/467/468/471/406/504/506 IPC में दर्ज कराया था।पुलिस ने मिलिट्री इनपुट के आधार पर संबन्धित मामले में वांछित अभियुक्तगण अनिल कुमार पाण्डेय पुत्र स्व0 शिवप्रसाद पाण्डेय उसकी पत्नी पुष्पा पाण्डेय पत्नी अनिल कुमार पाण्डेय,अविनाश पाण्डेय, अभिषेक पाण्डेय, विवेक पाण्डेय पुत्रगण अनिल कुमार पाण्डेय निवासीगण मेदापुर मौजा बीरशाहापुर थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या के निवासी हैं।जो अस्थाई रूप से बगला न0 25 कैण्टोमेन्ट ऐरिया थाना कैण्ट जनपद अयोध्या में रह रहे थे।जिन्हें पुलिस ने को ओवर ब्रिज, चौकी क्षेत्र सहादतगंज से गिरफ्तार किया है।