जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: देश में आज यानि 3 जनवरी से बच्चों को वैक्सीन की डोज लगना शुरू हो गई। 15 से 18 साल के बच्चों को वैक्सीन की डोज दी जा रही है। अब तक देश के 13 लाख लोगों को वैक्सीन लग गई है। जबकि 27 लाख से ज्यादा किशोरों का रजिस्ट्रेशन हुआ है।
देशभर में किशोरों का टीकाकरण अभियान शुरू हुआ। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वैक्सीनेशन कार्यक्रम का उद्घाटन किया। जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों का कोविड टीकाकारण हुआ। एमपी के 7 हजार वैक्सीनेशन सेंटर पर 12 लाख किशोरों के टीकाकरण का टारगेट है।
बच्चों ने कहा- वैक्सीनेशन ही हथियार
वैक्सीनेशन के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचे बच्चों ने कहा कि, महामारी को रोकने के लिए टीकाकरण सबसे बड़ा हथियार है। इसलिए वैक्सीनेशन के लिए ज्यादा से ज्यादा लोग आएं।
वहीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी बच्चों के टीकाकरण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। वैक्सीनेशन के दौरान सीएम मौजूद रहे।
बच्चों को टीकाकरम में कोवैक्सीन का डोज लगाया जा रहा है। वहीं, बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए भी कोविन एप से रजिस्ट्रेशन हो रहा है। रजिस्ट्रेशन के लिए 10वीं कक्षा के आईडी कार्ड का भी इस्तेमाल हो रहा है। कोविन एप के अलावा वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर भी वैक्सीन लगवा और रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। देश में 15 से 18 साल के उम्र के बच्चों की संख्या 10 करोड़ है।