जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने चीनी ऐप्स पर नकेल कस दी है। मंत्रालय ने चीन के 54 ऐप्स पर बैन लगा दिया है। सरकार ने बयान जारी करते हुए कहा कि ये 54 ऐप कथित तौर पर यूजर से अलग-अलग महत्वपूर्ण अनुमतियां लेते हैं और यूजर का संवेदनशील डेटा जुटाते हैं। इनमें रियल-टाइम डेटा का दुरुपयोग किया जा रहा है और विरोधी देशों में स्थित सर्वरों को ट्रांसमिट किया जा रहा है।‘’
IPL Auction 2022: पहली बार लीग का हिस्सा नहीं होंगे सुरेश रैना, दिग्गज खिलाड़ी हैरान
इन 54 ऐप्स में-स्वीट सेल्फी एचडी, ब्यूटी कैमरा-सेल्फी कैमरा, गरेना फ्री फायर-इल्यूमिनेट, वाइवा वीडियो एडिटर, टेनसेंट एक्सरिवर,ओनमायोजी एरिना, ऐपलॉक और डुअल स्पेस लाइट जैसे नाम शामिल हैं।
पहले 59 ऐप किए थे बैन
साल 2021 जून में भारत ने देश की संप्रभुता और सुरक्षा के लिए खतरे का हवाला देते हुए टिकटॉक, वीचैट और हेलो सहित 59 चीनी मोबाइल एप्लिकेशन पर प्रतिबंध लगा दिया था। मई 2020 से चीन के साथ सीमा पर तनाव के बीच भारत ने अब तक 321 चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया है।
5 मई, 2020 को भारतीय और चीनी सेनाओं के बीच पूर्वी लद्दाख सीमा गतिरोध शुरू हुआ था। इसके बाद 16 जून को गलवान घाटी में दोनों सेनाओं के बीच में हिंसक झड़प हुई। जिसमें भारतीय सेना के एक कर्नल समेत 20 सैनिकों की मौत हुई थी। इसके बाद दोनों पक्षों ने इस इलाके में धीरे-धीरे हजारों सैनिकों के साथ-साथ भारी हथियारों की अपनी तैनाती बढ़ा दी है।