Clean Yamuna Campaign: इस मौके पर सांसद मनोज तिवारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए सहयोग करें।
जनतंत्र डेस्क: Clean Yamuna Campaign: देश की राजधानी दिल्ली में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस स्वच्छ भारत अभियान का लक्ष्य 11000 किलो सिंगल यूज़ प्लास्टिक को निदान करने का रखा गया था जिसमें से अब तक आठ हज़ार किलो सिंगल यूज़ प्लास्टिक का निदान किया जा चुका है। विभिन्न सामाजिक संगठन के युवा, कई एनएसएस स्वयं सेवी संस्थाओं के समूह और सिविल डिफेंस इस अभियान से जुड़े हैं।
यह भी पढ़ें – Viral Video: किसके दिल के टुकड़े-टुकड़े कर यूँ मुस्कुराते हुए चल दिए तेजस्वी
Clean Yamuna Campaign: मनोज तिवारी ने लोगों से की अपील
इस मौके पर सांसद मनोज तिवारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए सहयोग करें, यमुना स्वच्छ रहेगी तो स्वच्छ जल का संरक्षण होगा। नंद नगरी जिलाधिकारी गीतिका शर्मा ने भी कहा कि पूजा-पाठ की सामग्री यमुना में ना डालें तथा अपने आसपास के इलाकों को भी स्वस्थ रखें। उन्होंने जनता से अपील की कि कूड़ा हमेशा कूड़ेदान में ही डालें ताकि किसी प्रकार की गंदगी ना हो और लोग बीमारियों से अपने आप को बचा सकें।
Clean Yamuna Campaign: यमुना तट पर पहुँचे सभी विधायक
बता दें कि स्वच्छता पखवाड़े के तहत चलाया जा रहा ये स्वच्छता अभियान 31 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इस अभियान को स्वच्छ बनाने के लिए उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी, करावल नगर क्षेत्र से विधायक मोहन सिंह बिष्ट, गोंडा विधायक अजय महावर, मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक हाजी युनूस और उत्तर पूर्वी दिल्ली के जिला उपायुक्त कार्यालय नंद नगरी जिलाअधिकारी गीतिका शर्मा यमुना तट पर पहुँचे और क्षेत्रीय जनता को स्वच्छता के प्रति जागरुक भी किया गया।