Congress : राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर कानून को लेकर कसा तंज़
नई दिल्ली : कांग्रेस (Congress ) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड (Wayanad) में हो रहे हिंसात्मक घटनाओं को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग कानून को अपने हाथ में इसलिए ले रहे है। क्योंकि जो देश चला रहा है वो हिंसात्मक पर भरोसा रखता है। साथ में ये भी कहा कि भारत अब सिर्फ विदेशों में दुष्कर्म की राजधानी के नाम से जानने लगे है।
महिलाओं की सुरक्षा में भारत इतना कमजोर क्यों है
राहुल गांधी ने हमला बोलते हुए कहा लोग सवाल पूछने लगे है। महिलाओं की सुरक्षा में भारत इतना कमजोर क्यों है, जो लगातार ऐसी घटनाएं देखने को मिल रहीं है। क्या भारत में कोई कानून नहीं है- बहन बेटियों की रक्षा के लिए। और इस दौरान भाजपा के एक विधायक को घेरते हुए कहा, विधायक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया है। और अब तक इस भाजपा विधायक के खिलाफ पीएम का कोई जवाब नहीं आया है।
महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले हर दिन सामने आ रहे है
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा भारत में लगातार हिंसा का माहौल बढ़ता ही जा रहा है। और महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले हर दिन सामने आ रहे है। रोज इस तरह की खबरें सुर्खियों में छाई रहती है। और छेड़छाड़, पिटाई मॉब लिंचिंग जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही है। दलित समुदाय से आने वाले लोगों के खिलाफ नफरत फैलाई जा रही है। उनकी पिटाई कि जा रही है, उनके हाथ काटे जा रहे है।
राहुल ने सिर्फ भाजपा को लेकर ही बयानबाजी की है
बता दें कि पूरे बयानों में राहुल ने सिर्फ भाजपा को लेकर ही बयानबाजी की है। कहा आदिवासियों के खिलाफ अत्याचार के मामले बढ़ गए है। उन पर जुल्म ढाया जा रहा है। उनके रहने के आवास और जमीन को जबरन हथियाया जा रहा है। हमारे बनाए गए कानून को तोड़े जाने की एक ही वजह है। जिसके वजह से लोग कानून को अपने हाथ में ले रहे है। जो शख्स इस देश को चला रहा है।