नई दिल्लीः देश में कोरोना हर दिन बेकाबू हो रहा है, पिछले 24 घंटे में भारत में 3 लाख 46 हजार 786 नए मामले दर्ज किए गए हैं और 2 हजार 624 लोगों की जान गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए आंकड़ों के मुताबिक, 2,19,838 मरीज ठीक भी हुए हैं। अबतक देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1,66,10,481 पहुंच गया है।
डबल म्यूटेंट के बाद अब देश में कोरोना के ट्रिपल म्यूटेंट ने बढ़ाई लोगों की चिंता
तीन लाख से ज्यादा मामले
बता दें की देश में एक्टिव मामलों की संख्या 25,52,940 है। वहीं मरनेवालों की संख्या 1,89,544 तक पहुंच गई है। बता दें कि पिछले कई दिनों से देश में तीन लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए जा रहे हैं। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए देश में सख्त प्रतिबंध भी लगाए हैं। ज्यादातर राज्यों में वीकेंड लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू भी लगाया गया है ताकी इस संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके।
Corona Virus: वैज्ञानिकी खुलासा-सूख रही है जुबान और मुंह तो सकता है कोरोना का लक्षण
टीकाकरण अभियान में तेजी
इन कठिन हालात में एक और भारत जहां कोरोना संकट का सामना कर रहा वहीं इससे बचने के लिए टीकाकरण अभियान भी तेजी से चल रहा है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लगावाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। देश में कोरोना के खिलाफ शुरू हुए टीकाकरण अभियान के तहत अबतक 13,83,79,832 वैक्सीनेशन किया जा चुका है।
https://www.youtube.com/watch?v=8aEFNk8oklo