देश में कोरोना से हालात चिंताजनक होते जा रहे हैं इसी का नतीजा है कि राज्य सरकारें अपने अपने तरीके से प्रतिबंध लगा रही हैं। पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 के 22,775 नए केस सामने आए हैं। इसके अलावा 8,949 लोग इस संक्रमण से ठीक हुए हैं और कुल 406 लोगों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा खराब हालात महाराष्ट्र के हैं। जहां कई मंत्री और विधायक भी कोरोना पॉजिटिव हैं।
Jammu Kashmir: वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़: 12 लोगों की मौत, 14 घायल
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने हालातों पर चिंता जताई है। अजीत पवार ने जानकारी दी कि, महाराष्ट्र में 10 मंत्री और 20 से ज्यादा विधायक कोविड पॉजिटिव हैं। डिप्टी सीएम ने अजीत पवार ने कोरोना की स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा, अगर राज्य में इसी तरह कोविड संक्रमण के मामले बढ़ते रहे तो कड़े प्रतिबंध लगाने पड़ सकते हैं। दरअसल, शुक्रवार को महाराष्ट्र में 8067 कोविड संक्रमित केस सामने आए। जो एक दिन पहले के कई ज्यादा हैं। वहीं, नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के चार नए केस सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 24 घंटे में 8 कोरोना मरीजो की मौत हो गई। इससे पहले गुरूवार को महाराष्ट्र में 5368 कोविड केस आए थे।
मुंबई में 5 हजार से ज्यादा नए केस
महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले अकेले मुंबई में दर्ज किए गए हैं। जहां शुक्रवार को 5631 कोविड संक्रमित सामने आए हैं। वहीं, एक मरीज की मौत हुई है। वहीं, देशभर में अब ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1431 तक पहुंच गई है।