जनतंत्र डेस्क Delhi: देशभर में छठ महापर्व धूमधाम से मनाया गया। उत्तर-प्रदेश, बिहार-झारखंड के साथ साथ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी लोक आस्था का महापर्व छठ उत्साह से मनाया गया। छठ पर्व पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने निर्देश जारी कर तमाम आयोजन करवाए। खुद दिल्ली सरकार के मंत्री और विधायक छठ घाटों पर पूजा करते नजर आए। इसी कड़ी में दक्षिण दिल्ली प्रभारी और विधायक राघव चड्ढा ने भी छठ पूजा की।
विधायक राघव चड्ढा अपने विधानसभा क्षेत्र में छठ घाट पर पहुंचे और उन्होंने भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। इस मौके पर राघव चड्ढा ने सभी श्रद्धालुओं को लोक आस्था के इस महापर्व पर शुभकामनाएं दी। ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि, खूब धूम धाम से लोक आस्था के महापर्व ‘छठ पूजा’ को अपनी विधानसभा के क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर मनाया। भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और छठी मैय्या से सबकी खुशहाली की प्रार्थना की।
छठ महापर्व पर दिल्ली सरकार ने कई आयोजन करवाए। खुद सीएम केजरीवाल भी छठ पूजा स्थल पहुंचे और छठी मैय्या की पूजा आराधना कर उनके आशीर्वाद की कामना की।