नई दिल्ली। Delhi Lockdown: देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ते कोरोना के चलते केजरीवाल सरकार ने वीकेंड लॉकडाउन का एलान कर दिया हैं। ये लॉकडाउन शुक्रवार रात 10 बजे शुरू होगा और सोमवार सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा। उपराज्यपाल अनिल बैजल के बीच हुई अहम बैठक के बाद वीकेंड लॉकडाउन की घोषणा की गई है।
वीकेंड लॉकडाउन का एलान :Delhi Lockdown
ये फैसला तब हुआ है जब दिल्ली में पिछले दिन ही 17 हज़ार से अधिक नए केस दर्ज किए गए थे जो अबतक का एक रिकॉर्ड है। वीकेंड कर्फ्यू को लेकर अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया कि जरूरी सेवाओं को खुला रखा जाएगा, जिनकी शादियों की तारीख तय है उन्हें पास दिए जाएंगे। मॉल, बाजारऔर अन्य चीज़ें बंद रहेंगी। वीकेंड में सिर्फ इलाके के हिसाब से एक बाजार को खोला जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि पांच दिन लोग काम करें, लेकिन वीकेंड में घरों में रहने की कोशिश करे।
कोरोना का बढ़ता कहर ! देश के प्रमुख डॉक्टरों ने की अपील कहा जल्द लगे Lockdown
अभी बेड्स की कमी नहीं
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में अभी बेड्स की कमी नहीं है, कुछ अस्पताल में बेड्स भर गए हैं, लेकिन कुछ लोग उसी अस्पताल में जाना चाहते हैं, इसलिए दिक्कत हो रही है। हमारी प्राथमिकता है जो भी बीमार हो रहा है, पहले उसकी जान बचाई जाए। दिल्ली में अभी भी पांच हज़ार से ज्यादा बेड्स खाली हैं, इनकी संख्या और भी बढ़ाई जा रही।
दिल्ली में कोरोना का हाल
• 24 घंटे में आए केस: 17,282
• 24 घंटे में हुई मौतें: 104
• कल केस: 7,67,438
• एक्टिव केस: 50,736
• अबतक हुई मौतें: 11,540
बिगड़ते हालात के पीछे
दिल्ली के बिगड़ते हालात के पीछे यहां की बदइंतजामी भी है। कई अस्पतालों में बेड्स की कमी है, ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं हैं. वहीं, अगर कोई व्यक्ति टेस्ट कराने जा रहा है तो उसे घंटों लाइन में लगना पड़ता है। हालात ये हैं कि कई अस्पतालों में एक ही हॉल में सैकड़ों लोग इंतजार में खड़े हैं, ऐसे में कोई भी यहां पॉजिटिव या निगेटिव निकले कोई फिक्र नहीं दिख रही है।
Delhi Corona Update | Arvind Kejriwal Meeting Today | Delhi Weekend Curfew | Coronavirus in Delhi