Earth Day 2020: धरित्री के धानी आँचल के लिए “Climate Action”
आज 22 अप्रैल ‘पृथ्वी दिवस’ है। आज के दिन धरित्री के धानी आँचल को हरा भरा रखने के लिए संकल्पित होते हैं। 22 अप्रैल को दुनिया भर में पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। इसे पहली बार 1970 में मनाया गया था। पृथ्वी दिवस का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक बनाना है। इस साल पृथ्वी दिवस का थीम “Climate Action,” है। जबकि पिछले साल इसका थीम “Protect Our Species,” था।
पृथ्वी दिवस के 50 साल पूरे
इससे पहले पृथ्वी दिवस दो अलग-अलग दिन मनाया जाता था, जहां 21 मार्च को अंतराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस के रूप में मनाया जाता था, जिसे संयुक्त राष्ट्र संघ की मान्यता प्राप्त थी। वहीं, 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जाता रहा है, लेकिन 22 अप्रैल को 1970 से दुनिया भर में 192 से अधिक देशों के निवासी एक साथ पृथ्वी दिवस मनाते हैं। इस साल पृथ्वी दिवस के 50 साल पूरे हो रहे हैं।
पृथ्वी दिवस का इतिहास
सर्वप्रथम , अमेरिकी सीनेटर गेलोर्ड नेल्सन (Gaylord Nelson) ने 1970 ई. में पृथ्वी दिवस की स्थापना पर्यावरण शिक्षा के लिए की थी, तभी से पृथ्वी दिवस मानाने की परम्परा शुरू हुई।इतना ही नहीं , अमेरिका में इस दिन को “ट्री डे” के रूप में जाना जाता है। अमेरिकी सीनेटर गेलोर्ड नेल्सन “फादर ऑफ़ अर्थ डे” के नाम से जाने जाते हैं। आज का यह दिन दुनिया भर में सबसे बड़ा जन जागरूकता आंदोलन का दिन मना जाता है , जिसमें एक साथ 192 देशों के अरबों की संख्या में नागरिक हिस्सा लेते हैं।इस दिन पृथ्वी के संरक्षण का संकल्प लेते हैं। सबसे सुखद अनुभव तब होता है जब इस दिन नॉर्थ पोल में वसंत तो साउथ पोल में शरद मौसम रहता है।
पृथ्वी दिवस मनाने का उद्देश्य
इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को पृथ्वी और पर्यावरण के संरक्षण हेतु जागरूक करना है। लगातार पृथ्वी पर हो रहे वार्मिंग से पृथ्वी को कई तरह से हानि हो रही है। पेड़ पौधों की कटाई के कारन पृथ्वी का सामंजस्य बिगड़ता जा रहा है इसलिए आज का यह दिन और महत्वपूर्ण हो जाता है जब हम अपने पिथवी को स्वच्छ रखने हरा भरा रखने के लिए संकल्प लेते है। आधुनिक काल में जिस तरह से मृदा अपरदन हो रहा है, ग्लेशियर पिघल रहे हैं, ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रहा है और प्रदूषण फ़ैल रहा है, इनसे पृथ्वी का ह्वास हो रहा है। ऐसी स्थति में पृथ्वी की गुणवत्ता, उर्वरकता और महत्ता को बनाए रखने के लिए हमें पर्यावरण और पृथ्वी को सुरक्षित रखने की जरूरत है। इन महत्वकांक्षी उद्देश्यों को पूरा करने हेतु हर साल 22 अप्रैल पृथ्वी दिवस मनाया जाता है।