नई दिल्ली : डायबिटीज के इलाज से पहले डायबिटीज को समझना बहुत ज़रुरी है। डायबिटीज होने पर आपके शरीर में उपस्थित ब्लड-ग्लूकोज लेवल पर असर पड़ता है। डायबिटीज कई प्रकार के होतें हैं – जैसे प्री-डायबिटीज, डायबिटीज टाइप 1 और डायबिटीज टाइप 2. डायबिटीज एक इसी बीमारी है जो आप का बूद ग्लूकोस जिसे हम ब्लॉउड शुगर भी कहते है वो बहुत बढ़ जाता है। डायबिटीज का कोई इलाज नहीं होता है लेकिन आप को डायबिटीज को मैनेज करना आना चाहिए।
कितने करोड़ लोगों को है डायबिटीज
2015 की रिपोर्ट्स यह बताती है कि यूनाइटेड स्टेट ऑफ़ अमेरिका में 30.3 लोगो को डायबिटीज है। डायबिटीज से आपको कई तरीके की जानलेवा बीमारी हो सकती है, जैसे दिल की तकलीफ, दिल का दौरा ,किडनी फ़ैल, नसों का सुख जाना, पैर में बहुत ज़्यादा दर्द होना। ये कुछ ऐसे लक्षण है, जिनसे आप पता लगा सकते हैं कि आप को डायबिटीज है या नहीं। प्यास ज्यादा लगना ,बहुत भूख लगना ,कमज़ोरी लगना, मूड स्विंग्स होना, उलटी का एहसास होना और साफ़ न दिखाई देना।
डायबिटीज जैसी खतनाक कैसे बच सकते है।
अब हम इस पर आते हैं कि हम इस खतरनाक बीमारी से कैसे बच सकते हैं ? आपका मोटापा भी आपके लिए बहुत खतरनाक हो सकता है। मोटापे से डायबिटीज होने का रिस्क बढ़ जाता है। दूसरी चीज़ ज़्यादा मीठा खाना बंद करे। चीनी से जतना दूर जा सकते हैं, उतना ही अच्छा है। चीनी डायबिटीज की दुश्मन मानी जाती है। तीसरी खतरनाक चीज़ है तनाव, यानि की स्ट्रेस। किसी भी प्रॉब्लम पर ज्यादा तनाव लेना आपकी सेहत के लिए बिलकुल अच्छा नहीं है।
डायबिटीज से बचने का सबसे आसान तरीका है, व्यायाम।अपनी बॉडी को फिट रखना बहुत ज़रूरी है। सिगरेट और शराब भी आप को डायबिटीज के दलदल में धकेल सकती है। ये दोनों चीज़ो वैसे भी अच्छी नहीं होती तो अगर आप इसका सेवन करते हैं, तो आज से ही छोड़ दें और इन तरीकों को अपना कर खुद को व खुद के परिजनों को डायबिटीज से दूर रखें।