जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: पंजाब विधानसभा की सभी 117 सीटों और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में रविवार को 59 सीटों पर मतदान जारी है। पंजाब में अभी कांग्रेस सत्ता में है और यूपी में बीजेपी के योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री हैं।
चुनावी राज्यों से वोटर्स की कई तस्वीरें आ रही हैं। पंजाब में एक शरीर के जुड़वां भाइयों ने डाला वोट तो यूपी में दुल्हन ने विदाई से पहले मतदान कर अपना फर्ज निभाया। एक शरीर से जुड़े दो बच्चों सोना और मोना ने मनवाल के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया।
मतदान के बाद सोना और मोना ने कहा, “पहली बार मतदान करके बहुत अच्छा लग रहा है। नागरिकों को अपने मत का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।” उधर यूपी के महोबा में शादी के जोड़े में मतदान करने दुल्हन पहुंची। यहां विदाई से पहले दुल्हन ने मतदान किया।
समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव ने सैफई में कहा कि चौथे चरण के चुनाव में ही उनकी पार्टी बहुमत हासिल कर लेगी। रामगोपाल यादव ने कहा कि बाकी के तीन चरणों में पार्टी जिन सीटों पर जीत दर्ज करेगी, वे अतिरिक्त होंगी।
सैफई के एक मतदान केंद्र में मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई अभय राम यादव मोटरसाइकल पर मतदान करने पहुंचे।
पंजाब विधानसभा की सभी 117 सीटों और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में रविवार को 59 सीटों पर मतदान जारी है। पंजाब में अभी कांग्रेस सत्ता में है और यूपी में बीजेपी के योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री हैं।
पंजाब में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरे भगवंत मान ने भी मोहाली में मतदान किया। 10 मार्च को चुनाव नतीजे आएंगे।