जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: एक्टर गुरमीत चौधरी और देबिना बैनर्जी हाल ही में पेरेंट्स बने हैं। कपल के घर बेटी ने जन्म लिया है। गुरमीत ने सोशल मीडिया पर बेटी का क्यूट सा वीडियो शेयर किया है। जिसपर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।
मुकेश अंबानी के पोते पृथ्वी अंबानी मां श्लोका के साथ हुए स्पॉट
वीडियो में नन्हीं परी का चेहरा तो नहीं दिख रहा लेकिन गुरमीत अपनी बेटी के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर फैंस प्यार भरे कमेंट कर रहे हैं। बेटी के साथ वीडियो शेयर करते हुए गुरमीत ने कैप्शन में लिखा, “मेरी लिटिल प्रिंसेज।”
https://www.instagram.com/reel/CcILSzOpofX/?utm_source=ig_web_copy_link
गुरमीत जब वाइफ और बेटी को हॉस्पिटल से घर लेकर आए थे तो उनका जोरदार स्वागत किया गया। गुरमीत ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें पिंक कलर की थीम का एक छोटा सा बेबी हाउस बना है और उसे पिंक और व्हाइट कलर के बलून से सजाया गया है। साथ ही उस पर लिखा है ‘वेल्कम होम बेबी’।
देबिना और गुरमीत ने बताया कि वे घर में बेटी के आने से काफी खुश और ब्लेस्ड हैं। गुरमीत ने पहली बार जब बेटी को देखा तो उनके खुशी के आंसू रुक नहीं रहे थे। गुरमीत ने कहा की वो अपनी बेटी के लिए हीरो बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि लोग पिता और बेटी के जिस रिश्ते के बारे में बात करते हैं अब वो उस रिश्ते को फील करना चाहते हैं।
शादी के 11 साल बाद बने पेरेंट्स
गुरमीत ने देबिना को रियलिटी शो ‘पति, पत्नी और वो’ की शूटिंग के दौरान प्रपोज किया था, जिसके बाद साल 2011 में दोनों ने एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली थी। दोनों की मुलाकात साल 2008 में टेलीविजन सीरीज ‘रामायण’ के सेट पर हुई थी। इस सीरियल में उन्होंने राम और सीता का रोल प्ले किया था। यहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी।
बात सेहत की : गर्मियों में कैसे रखें सेहत का ख्याल ? | How To Take Care Of Your Health In Summer