जनतंत्र डेस्क Puneeth Rajkumar Death: कन्नड़ फिल्म एक्टर पुनीत राजकुमार के निधन से साउथ सिनेमा इंडस्ट्री में शोक की लहर है। पुनीत को जिम में वर्कआउट के दौरान दिल का दौरा पड़ा था, जिसके तुरंत बाद उन्हें बेंगलुरु के विक्रम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। वहीं, फैंस अपने फेवरेट स्टार के जाने का सदमा नहीं बर्दाश्त कर पा रहे।
पुनीत की मौत के गम में कर्नाटक में तीन लोगों की मौत हो गई। पुनीत की मौत की खबर सुन कर्नाटक के चामराजनगर जिले के हनूर तालुका के मारो गांव में 30 साल के एक शख्स को हार्ट अटैक आ गया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। इसी तरह एक और फैन की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। पुनीत राजकुमार के एक फैन ने तो गम में आत्महत्या कर ली।
थियेटर बंद कई इलाको में धारा 144 लागू
साउथ एक्टर पुनीत राजकुमार के निधन से पूरे कर्नाटक में शोक की लहर है। यहां सभी थिएटर बंद किए जा चुके हैं। फैंस को काबू में करने के लिए कई इलाकों में धारा 144 लगाई गई है। ताकि कोई अप्रिय घटना ना हो। कर्नाटक के CM बसवराज बोम्मई भी विक्रम अस्पताल पहुंचे थे। एहतियात के तौर पर बेंगलुरु में दो रात के लिए शराब की बिक्री भी रोक दी गई है।
पुनीत राजकुमार के पार्थिव शरीर को जनता के दर्शन के लिए कांतीरवा स्टेडियम में रखा गया है। उनका अंतिम संस्कार बेंगलुरु में ही राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। साउथ के तमाम एक्टर-एक्ट्रेस के साथ सात राजनीतिक हस्तियों ने भी पुनीत राजकुमार की मौत पर दुख जताया।