नई दिल्ली: GautamBuddha Nagar News : भारतीय जनता पार्टी के अमित चौधरी को आज गौतमबुद्धनगर के जिला मुख्यालय में जिलाधिकारी सुहास एल. वाई. ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। अमित चौधरी इस पद के लिए अकेले उम्मीदवार थे और निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बने हैं। अमित कुमार के साथ जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी, जयवती नागर, मोहिनी व सुनील भाटी ने भी शपथ ग्रहण किया।
BJP की निर्विरोध जीत से गुस्साए अखिलेश, 11 जिलाध्यक्षों को पद से हटाया
‘सबका साथ, सबका विकास’ के आधार पर करेंगे नागरिकों की सेवा: अमित चौधरी
जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के मूल मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास’ के विश्वास पर गौतमबुद्ध नगर की जनता के लिए पूरे सेवा भाव से कार्य करूँगा। सभी नागरिकों की सेवा में आवश्यक प्रयास किया जाएगा। आम जन के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं का भी ख्याल रखा जाएगा।
भाजपा के स्थापना दिवस पर ग्रेटर नोएडा वेस्ट में प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सैनी ने फहराया पार्टी ध्वज
शपथ ग्रहण समारोह में भारतीय जनता पार्टी के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिसमें गन्ना विकास संस्थान अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, पश्चिम क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर, जिलाध्यक्ष विजय भाटी, महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र भाटी, पिछड़ा आयोग के सदस्य बिजेंद्र भाटी, पश्चिम क्षेत्रीय मंत्री बिजेंद्र नागर, आशीष वत्स, रक़म सिंह भाटी, जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, मनोज गर्ग, धर्मेंद्र कोरी, जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी, गजेन्द्र मावी, पवन नागर, अमित चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी पंडित कर्मवीर आर्य, सत्यपाल शर्मा, पंकज रावल, महेश शर्मा, प्रेम शर्मा, अशोक शर्मा, ब्लॉक प्रमुख बिजेंद्र भाटी, किसान मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष तेजा गुर्जर, शिव ओम शर्मा, गजेन्द्र शर्मा, योगेन्द्र छौकर धर्मेन्द्र भाटी आदि सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
UP BJP Mission 2022 | JP Nadda | BJP Meeting Today | Uttar Pradesh Election News