नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में शनिवार की रात हौसलाबुलंद बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट को अंजाम दिया। घर में मौजूद दोनों महिलाओं को बंधक बनाकर नकदी-जेवरात समेत लाखों का सामान लूट कर ले गए। वहीं महिलाओं ने दुष्कर्म का भी आरोप लगाते हुए पुलिस का सुचना दी। पुलिस ने सुबह घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस ने सुचना के मुताबिक बताया कि, कोतवाली क्षेत्र के गांव में अविवाहित दिव्यांग महिला रहती है जिसकी उम्र लगभग (40) साल है जो गांव के बाहर स्थित मकान में रहती है। परिवार के अन्य लोग गांव में स्थित मकान में ही रहते हैं। महिला की देखभाल के लिए परिवार का एक सदस्य रात में उनके पास रहता है।
वहीं शनिवार की रात दिव्यांग महिला और उसकी भाभी घर में सो रही थीं। तभी अचनक आधी रात को दो बदमाश दीवार फांदकर घर में घुस गए। दोनों महिलओं को चौकन्ना देख बदमाशों ने दोनों महिलाओं के हाथ-पैर बांध दिए और उनसे जबरन अलमारी कि चाभी लेकर आलमारी, बक्सा खोलकर उसमें रखे 25 हजार कैश समेत, सोने-चांदी के आभूषण सहित अन्य सामान समेट कर ले गए।
साथ ही महिलाओं का आरोप है कि बदमाशों ने उनके साथ साथ दुष्कर्म भी किया। सुबह किसी तरह बंधन से मुक्त होकर महिलाओं ने शोर मचाया तो ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई। साथ ही मिली सूचना के आधार पर निकटतम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जहाँ कोतवाल त्रिवेणी लाल सेन मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। वहीं ग्रामीणों ने डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाने की मांग की। कोतवाल ने बताया कि महिलाओं की मेडिकल जांच करायी जा रही है साथ ही तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है ..