जनतंत्र डेस्क Google: भाषा को लेकर परेशानी होना आम बात है। हम में से ज्यादातार लोगों ने किसी विशेष भाषा का ज्ञान न होने पर असहज महसूस किया होगा। जब बात अंग्रेजी की आती है तो ये दिक्कत ज्यादातर लोगों की हो जाती है। ऐसे लोगों के लिए गूगल लाया है बेहतरीन फीचर जिससे आपको अंग्रेजी समझने और बोलने में असहजता महसूस नहीं होगी। आइए जानते हैं गूगल के इस फीचर के बारे में…
गूगल पर हर दिन लोग कुछ न कुछ सर्च करते रहते हैं। अब इसी सर्चिंग में आपको फर्राटेदार इंग्लिश बोलने में मदद मिलेगी। गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट जारी किया है जिसमें कंपनी ने इस नए फीचर के बारे में जानकारी दी है। इस फीचर का इस्तेमाल करके लोग न सिर्फ विभिन्न शब्दों के बारे में जान सकेंगे, बल्कि अंग्रेजी के प्रति उनकी जिज्ञासा भी बढ़ेगी। इस सुविधा को सब्सक्राइब करना जरूरी होगा। जिसके बाद सब्सक्राइबर को हर दिन नए शब्दों का नोटिफिकेशन मिलेगा।
Google: कैसे करें सबस्क्राइब ?
गूगल सर्च में इस फंक्शन को सबस्क्राइब करना बेहद आसान है। यूजर्स को साइन अप करने के लिए सर्च में किसी भी अंग्रेजी शब्द की परिभाषा को देखना होगा। फिर ऊपरी दाएं कोने में बने बेल आइकन पर क्लिक करना होगा। इसी के साथ गूगल सर्च दुनिया के बारे में एक दिलचस्प तथ्य भी बताएगा। जो शब्दों को बेहतर ढंग से याद रखने में मदद करेगा। हालांकि गूगल की ओर से ये सुविधा अभी अंग्रेजी में ही है। कंपनी का कहना है कि ‘अंग्रेजी सीखने वालों और धाराप्रवाह बोलने वालों दोनों के लिए समान रूप से तैयार किए गए शब्द हैं, और जल्द ही आप विभिन्न मुश्चिल स्टेप्स को चुनने में सक्षम होंगे।