Greater Noida: ग्रेटर नोएडा की एक केमिकल फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां डीजल का टैंक साफ करते समय दो मजदूरों की मौत हो गई। ये लोग डीजल का टैंक साफ करने के लिए उसमें उतरे थे। सफाई के दौरान गैस की वजह से मजदूरों का दम घुटने लगा। जिसके कारण दो मजदूरों की मौत हो गई।
पूरा मामला ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र के साइट 5 का है। जहां केमिकल फैक्ट्री में डीजल टैंक को साफ करने के लिए 4 मजदूर उतरे थे। इस दौरान टैंक के अंदर मजदूरों का दम घुटने लगा। आनन फानन में मजदूरों को बाहर निकालने की कोशिश की गई। जिनमें से दो मजदूरों को तो बाहर निकाल लिया गया, लेकिन दो अंदर ही फंसे रह गए। बमुश्किल से दोनों को बाहर निकालकर कैलाश हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों की मौत टैंक में दम घुटने के कारण हो गई।
यह भी पढ़ें- Lakhimpur update: हिंसा मामले में आरोपी अंकित दास का सरेंडर, किसानों को कुचलने का आरोप
Greater Noida: परिवार में मचा कोहराम
मामले पर एडिश्नल डीसीपी विशाल पांडेय ने बताया कि जगदम्बा पेट्रोकेमिकल फैक्ट्री के डीजल टैंक में ये मजदूर सफाई करने उतरे थे। हादसे में मरने वाले 22 वर्षीय पंकज और 26 वर्षीय रामदेश हैं। ये दोनों यूपी के बांदा जिले के रहने वाले थे। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
खबर देश की : National Bulletin | Jantantra TV Live | Todays Live News | PM Modi | Latest Khabar