जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: साल 2021 खत्म होने को है और 2022 के स्वागत की तैयारी हो रही है। नए साल में कुछ जरूरी बदलाव भी होंगे जो आम आदमी की जिंदगी पर असर डालेंगे। एक जनवरी से कुछ चीजों पर टैक्स बढ़ रहा है। जिसके बाद जूते-चप्पल से लेकर ATM में पैसे निकालने तक मंहगा होने वाला है।
ऑनलाइन कैब-ऑटो करना होगा महंगा
1 जनवरी से ऑनलाइन कैब, ऑटो रिक्शा बुक करना मंहगा हो जाएगा। ऑनलाइन बुकिंग पर 5 प्रतिशत जीएसटी बढ़ा दिया गया। यानि ओला, ऊबर या कोई अन्य ऐप बेस्ड राइड के लिए आपको पहले से ज्यादा किराया देना होगा।
कपड़े और फुटवेयर खरीदना होगा महंगा
1 जनवरी से कपड़े और फुटवेयर भी मंहगे हो जाएंगे। क्योंकी भारत सरकार ने कपड़े और फुटवेयर पर जीएसटी को बढ़ाकर 12 प्रतिशत तक कर दिया है। पहले रेडीमेड गारमेंट्स, कपड़ा और फुटवेयर पर 5 प्रतिशत जीएसटी लगाया जा रहा था जो कि अब 7 प्रतिशत बढ़ाकर 12 प्रतिशत कर दिया गया। इसलिए नए साल से कपड़ों और फुटवेयर के लिए आपको ज्यादा खर्च करना पड़ेगा।
ATM चार्ज बढ़ेंगे
भारतीय रिजर्व बैंक ने कैश निकासी पर लगने वाले चार्ज को बढ़ाने की मंजूरी दी है। जिसके बाद 1 जनवरी से एटीएम से पैसे निकालना भी मंहगा हो जाएगा। बैंक अभी ग्राहकों से 20 रुपए प्रति ट्रांजैक्शन वसूलते हैं। जो एक जनवरी 2022 से बढ़कर 21 हो जाएगा। RBI ने कैश निकाली के लिए चार्ज बढ़ा दिए हैं।