Indian Railway ने बढ़ाई खाने की कीमत, राजधानी और शताब्दी के यात्रियों पर तगड़ा असर
नई दिल्ली : भारतीय रेल यात्रियों के लिए बुरी खबर है। इंडियन रेलवे के नए सर्कुलर में खाने के दाम बढ़ा दिए गए हैं, जिसका सबसे ज्यादा असर राजधानी और शताब्दी जैसी बड़ी ट्रेनों पर पड़ेगा। यानी ट्रेन में चाय और खाने के लिए पहले वाले रेट से थोड़ा ज्यादा खर्च करना पड़ेगा। नए सर्कुलर के मुताबिक, राजधानी, शताब्दी और दुरंतो ट्रेनों में चाय, नाश्ता और खाना महंगा होने जा रहा है। बता दें कि इन ट्रेनों के टिकट में चाय, नाश्ते और खाने का पैसा इनक्लूड होता है। इसके साथ ही दूसरी ट्रेनों के यात्रियों को भी महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी।
राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में महंगा खाना
CLASS FIRST AC
- उत्पाद – पहले अब
- सुबह की चाय- 15 35
- नाश्ता- 90 140
- खाना – 145 245
- शाम की चाय- 70 140
राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में महंगा खाना
CLASS 2ND & 3RD AC
- उत्पाद पहले अब
- सुबह की चाय- 10 20
- नाश्ता- 75 105
- खाना- 125 185
- शाम की चाय- 45 90
दुरंतो के ‘स्लीपर’ क्लास में महंगा खाना
- उत्पाद- पहले अब
- सुबह की चाय- 10 15
- नाश्ता – 40 65
- खाना – 80 120
- शाम की चाय- 20 50
मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के भी महंगा खाना
उत्पाद पहले अब
- नाश्ता (VEG) 30 40
- नाश्ता (NON-VEG) 35 50
- स्टैंडर्ड मील (VEG) 50 80
- स्टैंडर्ड मील (NON-VEG 55 90
बढ़े हुए रेट को लेकर यात्रियों में नाराजगी देखने को मिली है। यात्रियों का कहना है कि रेलवे जितना वसूली करता है, उतनी सुविधाएं ट्रेनों में उपलब्ध नहीं कराता। दाम के साथ खाने की गुणवक्ता में भी सुधार करना चाहिए। इससे पहले साल 2014 में भी खाने के दाम में बदलाव किया गया था।
रेलवे बोर्ड के सर्कुलर के अनुसार, आईआरसीटीसी के अनुरोध और बोर्ड की ओर से गठित मेन्यू ऐंड टैरिफ कमिटी की सिफारिशों पर कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया गया है। खबर है कि मेन्यू और रेट 15 दिनों में अपडेट हो जाएंगे और चार महीने बाद इसे लागू कर दिया जाएगा।