हवा में लहराते ‘Bridge’ से लोग दहशत में , देखें पूरा वीडियो
आज तक आपने कई ब्रिज पर सैर किया होगा लेकिन , जरा सोचिये कि कोई ब्रिज अचानक हवा में लहराने लगे तो आप क्या करेंगे ? ठीक ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे एक ब्रिज से कई गाड़ियां गुज़र रही है और कुछ लोग पैदल भी चल रहे हैं। अचानक ये ब्रिज हवा में लहराने लगा। घटना चीन के गुआंगडोंग शहर में स्थित ह्यूमेन ब्रिज की है. ऐसे में लोग दहशत में आ गए और भागने लगे। हलाकि , अब स्थिति कण्ट्रोल में है और फिलहाल थोड़े समय के लिए इस पुल पर गाड़ियों की आवाजाही को रोक दी गई है।
लाखों लोग गुजरते हैं इस ब्रिज से
दरअसल घटना चीन के गुआंगडोंग शहर में स्थित ह्यूमेन ब्रिज की है जहाँ इस ब्रिज से रोज लाखों गाड़ियां गुजरती हैं। वायरल वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि चीन के ह्यूमेन ब्रिज पर गाड़ियां चल रही हैं। रोज की तरह आवाजाही के बीच अचानक इतनी तेज हवा चलती है कि ब्रिज लहराने लगता है। ब्रिज पर चल रही कार भी सरीसृप की तरह रेंगती नज़र आ रही है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है वहीं लोग इसे देख कर आश्चर्य कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
घटना के तुरंत बाद ही ग्वांगडोंग ट्रैफिक पुलिस ने तत्काल रूप से कुछ समय के लिए इस ब्रिज को बंद कर दिया। लेकिन ब्रिज में खड़े लोगों की आँखों में दहशत को वीडियो में देखा जा सकता है। ह्यूमेन ब्रिज पर्ल नदी के ऊपर बना है जो ग्वांगझू शहर को ग्वांगडोंग से जोड़ता है जिसकी वजह से इस ब्रिज से आवागमन भरी संख्या में होता है। यह वीडियो तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है अब तक लाखों लोगों ने इस वीडियो को देखा है।
ब्रिज को बनाया गया है लचीला
घटना के तुरंत बाद इसकी जांच की गई तो देखा गया कि यह ब्रिज कहीं से भी टूटा तो नहीं.बल्कि सभी जांच के बाद पता चला है कि यह ब्रिज बिल्कुल ठीक है। तेज हवा चलने के कारण यह ब्रिज हिलने लगा था। इसके बाद लोगों को यह भरोसा दिलाया गया की यह ब्रिज टूटा नहीं है बलिकी इसे लचीला बनाया गया है जिससे डरने की जरुरत नहीं है।