UNNAO : में एक किसान लाठियां खाकर अधमरा पड़ा है
लखनऊ : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने किसानों पर, पुलिस की नापाक हरकतों को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधते हुए, एक विडियों ट्विटर पर शेयर किया है। जिसमें पुलिस वाले किसान को बेरहमी से मार रहे है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अभी गोरखपुर में किसानों के लिए बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं, उनके पुलिस का हाल देखिए, उन्नाव में एक किसान लाठियां खाकर अधमरा पड़ा है। शर्म से आंखें झुक जानी चाहिए, जो आपके लिए अन्न उगाते हैं, उनके साथ ऐसी निर्दयता दिखाते है।
भारतीय जनता पार्टी की सरकार में किसानों का अपमान होता रहता
इससे पहले एक ट्वीट में शनिवार को प्रियंका गांधी ने इस घटना का जिक्र किया था। प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, क्या केवल भाषण देना ही जानते है, अपने ट्वीट में प्रियंका गांधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में किसानों का अपमान होता रहता
प्रदर्शकारी किसानों की मांग है कि किसानों को मुआवजा दिया जाए
उन्नाव में जमीन के मुआवजे की मांग कर रहे किसानों की पुलिस ने बेरहमी से पिटाई कर दी महिला किसानों को भी पीटा गया। किसानों की जमीन ली है तो मुआवजा तो देना ही पड़ेगा, बता दे कि शनिवार को उग्र किसानों पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। इस दौरान प्रदर्शकारी किसानों ने पुलिस पर पथराव भी किया था। प्रदर्शकारी किसानों की मांग है कि किसानों को मुआवजा दिया जाए।
प्रशासन के पास किसानों का कोई बकाया नहीं है
जिलाधिकारी देवेंद्र पांडेय ने इस मामले पर कहा है कि किसानों को मुआवजा दिया जा कर दी महिला किसानों को भी पीटा गया। किसानों की जमीन ली है तो मुआवजा तो देना ही पड़ेगा, बता दे कि शनिवार को उग्र किसानों पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। इस दौरान प्रदर्शकारी किसानों ने पुलिस पर पथराव भी किया था। ,पुलिस प्रशासन ने बताया किसानों का कोई बकाया नहीं है। जिलाधिकारी का कहना है कि ट्रांस-गंगा सिटी एक निर्माणाधीन प्रोजेक्ट है, किसानों को मुआवजा दिया जा चुका है, किसानों के गुट हैं , जो अपने स्वार्थ के लिए दूसरों को गुमराह कर रहे हैं, इसके बावजूद कि उनके समस्यों का समाधान पहले भी किया जा चुका है। दरअसल, ये पूरा मामला यूपीएसआईडीसी की ट्रांस गंगा सिटी का है