जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: IPL 2022 के लिए खिलाड़ियों का रिटेंशन हो गया है। जिसमें से 27 खिलाड़ियों को रिटेन करने की लिस्ट जारी कर दी गई है। चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से महेंद्र सिंह धोनी, रविंद्र जडेजा, मोइन अली और ऋतुराज को रिटेन किया गया है। धोनी रिटेन किए जाने वाले चेन्नई के दूसरे खिलाड़ी हैं। इन्हें 12 करोड़ रुपए सैलरी दी जाएगी, जबकि रविंद्र जडेजा को सबसे अधिक 16 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। धोनी को पिछले सीजन, यानी 2021 में 15 करोड़ रुपये मिले थे।
IPL के इस सीजन में रिटेन किए गए 27 खिलाड़ियों में से 5 सैलरी के मामले में धोनी से आगे निकल गए हैं। चेन्नई की टीम में ही रविंद्र जडेजा को सबसे ज्यादा 16 करोड़ सैलरी मिलेगी। जबकि राजस्थान की टीम से संजू सैमसन को 14 करोड़ रूपए मिल रहे हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के कैप्टन ऋषभ पंत को 16 करोड़, सनराइजर्स हैदाराबाद के कैप्टन केन विलियम्सन को 14 करोड़, मुंबई इंडियंस के कैप्टन रोहित शर्मा को जडेजा के बराबर 16 करोड़ और RCB ने विराट कोहली को 15 करोड़ में रिटेन किया है। वहीं KKR ने आंद्र रसेल और मुंबई इंडियंस ने जसप्रीत बुमराह को 12 करोड़ में रिटेन किया है, जो धोनी के बराबर है।
IPL 2022 में 2 नई टीमें जुड़ीं
IPL 2022 में रोमांच थोड़ा और बढ़ जाएगा। क्योंकी इसमें 8 की जगह 10 टीमें मैदान में उतरेंगी। 8 टीमों के रिटेन्शन के बाद अब 2 नई टीमें 3-3 खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ सकेंगी। नई टीमों में अहमदाबाद और लखनऊ हैं। पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल को लखनऊ से 20 करोड़ रुपए मिल सकते हैं। ऐसे में वे IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी बन जाएंगे।
आखिरी मैच चेन्नई में खेलना चाहते हैं धोनी
IPL 2021 में चैंपियन की ट्रॉफी अपने नाम कर धोनी ने अपने विरोधियों का मुंह बंद किया। धोनी IPL2022 में अपना अंतिम मैच खेलेंगे। इसलिए धोनी ने रिटेन्शन से पहले कहा था कि वे अपना अंतिम मैच चेन्नई में खेलना चाहते हैं। IPL 2020 में खराब प्रदर्शन के बाद धोनी के प्रदर्शन पर सवाल उठ रहे थे, लेकिन उन्होंने 2021 में टीम को चैंपियन बनाकर चौथी बार खिताब जीता।
क्या होता है रिटेंशन
खेल की भाषा थोड़ी अलग होती है। जिसमें कुछ शब्दों का मतलब समझना मुश्किल हो जाता है। रिटेन की बात हो रही है लेकिन यह जानना जरूरी होता है कि रिटेन होता क्या है। IPL में इसका क्या मतलब है? आईपीएल में रिटेन प्लेयर यानी की जब भी कोई खिलाड़ी आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करता है। चाहें वह गेंदबाज हो या बैट्समेन या फिर ऑल-राउंडर, तो उस खिलाड़ी को कोई भी फ्रेंचाइजी अपनी टीम से अलग नहीं करती है। यानी की अपने साथ बनाए रखती है। जो फ्रेंचाइजी किसी भी खिलाड़ी को हर साल अपनी टीम में बनाए रखती है उसे रिटेन प्लेयर कहतें है।