जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: पीयूष जैन के बाद अब समाजवादी पार्टी के एमएलसी पुष्पराज जैन के घर पर इनकन टैक्स विभाग का छापा पड़ा है। पुष्पराज जैन ने हाल ही में समाजवादी इत्र लॉन्च किया था। सपा के इस इत्र ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। ये इत्र 22 फूलों से बनाया गया है पार्टी ने ऐसा दावा किया था। कन्नौज स्थित घर और फैक्ट्री पर IT टीम छापेमारी कर रही है।
पुष्पराज जैन सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी और पार्टी के बड़े फाइनेंसर बताए जाते हैं। बताया जा रहा है IT टीम पहले सपा एमएलसी पुष्पराज जैन के घर ही रेड मारने वाली थी लेकिन गलती से टीम को नाम का कन्फ्यूजन हुआ और वह पीयूष जैन के घर पहुंच गई। पीयूष जैन के यहां छापेमारी के बाद से ही पम्पी चर्चा में थे। उनका घर भी पीयूष जैन के घर से कुछ ही दूरी पर है। इसके अलावा एक और इत्र कारोबारी मलिक मियां के ठिकानों पर भी कन्नौज में छापेमारी चल रही है।
एक ही मोहल्ले में रहते हैं पीयूष और पम्पी
IT रेड के वक्त पुष्पराज जैन घर पर ही थे। कन्नौज में पम्पी के दो घर हैं। जिसमें IT ने रेड डाली है वह पुष्पराज जैन के भाई अतुल जैन का है। पम्पी जैन की कोई संतान नहीं है। वे अक्सर अपने रिश्तेदारों के घर मुंबई जाते रहते हैं। जिस पीयूष जैन के घर इनकम टैक्स ने छापा मारा था वह भी पुष्पराज जैन के ही मोहल्ले छिपट्टी में रहता है।