नई दिल्ली: देश की सुरक्षा में शहीद होने वाले जवानों व आंतरिक सुरक्षा में शहीद होने वाले पुलिसकर्मियों के घर तक अब जय हिंद वीर पथ बनेगा। यह घोषणा डिप्टी सीएम केशव मौर्य (Keshav Maurya) ने अवध विश्वविद्यालय में अपने उद्बोधन के दौरान की। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। कई बार मुठभेड़ की भी स्थिति बन जाती है। जिस तरह सेना के जवान देश की सीमा की सुरक्षा करते हैं, बॉर्डर पर वीरगति को प्राप्त होते हैं, उसी तरह कई बार पुलिस के जवान भी अपराधियों से मुठभेड़ की स्थिति में शहीद हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अगर कहीं कोई पुलिसकर्मी शहीद होता है, तो उसके घर तक जय हिंद वीर पद के नाम से सड़क बनाई जाएगी।
Delhi : CM केजरीवाल का ऐलान, कोरोना के कारण हुई मौत पर परिजनों को मिलेगी 50 हजार सहायता राशि
टॉपर छात्रों, कारसेवकों के घरों तक बनेगी सड़क: Keshav Maurya
पुलिसकर्मियों के सम्मान में सड़क बनाए जाने के ऐलान के साथ ही उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राम जन्मभूमि आंदोलन में शहीद होने वाले कारसेवकों के घरों तक, टॉपर विद्यार्थियों के घरों तक व स्वामी विवेकानंद के नाम से सड़क बनाने का भी ऐलान किया। कहा कि हाईस्कूल और इंटर में टॉप करने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। उनकी फोटो लगाकर उनके घर तक डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम गौरव पथ के नाम से सड़क बनाई जाएगी। इसी तरह किसी बच्चे के राष्ट्रीय पदक जीतने पर मेजर ध्यानचंद विजयपथ के नाम से उसके घर तक सड़क बनाई जाएगी। इससे छात्रों का मनोबल बढ़ेगा और गांव व स्कूल का नाम भी रोशन होगा।
साथ ही डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने 2022 चुनाव में 300 से अधिक सीट जीत कर भाजपा की सरकार बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि गुंडागर्दी की सरकार नहीं कोई चाहता। पार्टी में कार्यकर्ताओं का सम्मान सबसे पहले है। हर कार्यकर्ता अपने आप को डिप्टी सीएम से कम न समझे।
अपना उत्तराखंड | Uttar Pradesh News | Live News | UK News Hindi | Jantantra TV LIVE