Flashback 2019 : दुनिया से रुखसत होने के बाद भी जिंदा हैं इन हस्तियों की यादें
नई दिल्ली : जेठमलानी (Jethmalani) जी का जन्म पाकिस्तान के शिकारपुर में 14 सितंबर 1923 में हुआ था,जेठमलानी पढ़ाई में काफी होशियार थे उन्होंने दूसरी कक्षा से लेकर चौथी कक्षा की पढ़ाई एक साल में पूरी कर ली थी। 13 वर्ष की उम्र में मैट्रीक पास कर गए थे। जेठमलानी (Jethmalani) के पिता और दादा भी वकालत करते थे। जेठमलानी ने जीवन की शुरआत पाकिस्तान में लॉ के प्रोफेसर के रूप में की। करांची में लड़ाई दंगे के बाद भारत आ गए थे। जेठमलानी ने 2 शादियां कर रखी थी, उनकी शादी 18 साल के उम्र में दुर्गा नाम की लड़की से हुई,फिर 1947 में भारत पाकिस्तान के बंटवारे से पहले दूसरी शादी रत्ना साहनी से कर ली, दोनों पत्नियों के कुल 4 बच्चे है।
जेठमलानी
जेठमलानी (Jethmalani) ने 17 साल की उम्र में LLB degree हासिल कर ली थी, वह पहले ही केस में काफी चर्चित हो गए थे, यह केस नानावती बनाम महाराष्ट्र सरकार का केस था। जेठमलानी मुंबई के कानून महाविद्यालय में प्रोफेसर के पद पर भी थे। भारतीय बार काउंसिल के 2 बार चेयरमैन रह चुके है।
जेठमलानी जी का निधन
भारत के सबसे वरिष्ठ वकील जेठमलानी जी का निधन 8 सितंबर 2019 में 65 वर्ष की उम्र में दिल्ली में हुआ, वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जेठमलानी हमेशा अपनी चर्चा और कानूनी लड़ाई से मशहूर थे, और कई ऐसे केस भी लड़े है, जैसे इंदिरा गांधी के शव का पोस्टमार्टम करने वाले टी- डी डोगरा के दिए गए मेडिकल प्रमाणों को भी चैलेंज किया था।
कैलाश जोशी
कैलाश जोशी का जन्म 14 जुलाई 1929 में देवास जिले के हाटपीपल्या तहसील में हुआ, जोशी जी मध्य प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री भी रहे ,सन् 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना होने के बाद उसके सदस्या बने और 1954 से 1960 तक देवास जिले में जनसंघ के मुख्यमंत्री रहे। 1962 से लगातार 7 बार बागली क्षेत्र से विधान सभा के सदस्य रहे, 1980 में भाजपा के गठन के बाद प्रदेश अध्यक्ष की पद पर 1984 तक रहे।, वह लंबे समय से बीमारी से जुझ रहे थे, उनका इलाज भोपाल निजी अस्पताल में चल रहा था , जहां उन्होंने अंतिम सांस ली,जोशी जी का निधन 91वर्ष की उम्र में हुआ।और दुनियां अलविदा कह गए।
श्रीराम लागू
मनोहर श्रीराम लागू (Manohar Shriram Lagoo) एक मशहूर एक्टर थे उनका जन्म 16 नंवबर 1927 में महाराष्ट्र के सतारा में हुआ, अपने फिल्मी जीवन करियर में100 से ज्यादा हिंदी और 40 से ज्यादा मराठी फिल्मों में रोल किया। 1978 में फिल्म घरौंदा के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया था, 20 से ज्यादा फिल्में मराठी में डायरेक्ट किए है। श्रीराम लागू काफी समय से बीमार चल रहे थे, पुणे के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, इलाज के दौरान ज्यादा तबीयत खराब होने से 17 दिसंबर 2019 को पुणे के अस्पताल में आखिरी सांस ली, और दुनिया छोड़कर चल बसे।
कंचन चौधरी
कंचन चौधरी (Kanchan Chaudhary) का जन्म सन् 1947 में हिमाचल प्रदेश में हुआ, और मूल रूप से हिमाचल की रहने वाली थी, कंचन चौधरी ने स्कूली शिक्षाअमृतसर से पढ़ाई पूरी की। आगे कॉलेज की शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से की , उनके जीवन पर आधारित एक सीरियल भी बनाया गया उड़ान, जो दूरदर्शन पर प्रसारित हो चुका है। 1989 में राष्ट्रपति पदक भी प्राप्त हो चुका है।
भट्टाचार्य का निधन
भारत की प्रथम महिला डायरेक्टर (Police DGP) कंचन चौधरी भट्टाचार्य का लंबी बीमारी के बाद मुंबई में 26 अगस्त 2019 में निधन हो गया। कंचन चौधरी देश की दूसरी महिला IPS अधिकारी थीं, 1973 के बैच में IPS अधिकारी बनीं। 2014 में पहली बार राजनीति में आई लोकसभा चुनाव के दौरान। औऱ यह उत्तर प्रदेश की पहली IPS थी।
जगन्नाथ मिश्र
जगन्नाथ मिश्र (Jagannath Mishra) का जन्म सुपौल जिले के बलुआ बाजार में 24 जून 1937 में हुआ था, अपने जीवन की शुरुआत एक प्रोफेसर से की, कॉलेज में प्रोफेसर के दौरान कांग्रेस में शामिल हो गए, वह बचपन से राजनीति में काफी रूची रखते थे।
बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं
डॉ. जगन्नाथ मिश्र (Jagannath Mishra) 3 बार बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके है, 1975 में पहली बार सीएम बने थे, दूसरी बार 1980 में , तीसरी बार 1989 से 1990 तक बिहार के सीएम रहे। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. जगन्नाथ मिश्र का निधन 83 साल की उम्र में दिल्ली के अस्पताल में हुआ, वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे, इलाज के लिए दिल्ली के अस्पताल में भर्ती थे, जहां उन्होंने 19 अगस्त 2019 को अंतिम सांस ली।