नई दिल्लीः देश में कोरोना के गंभीर हालत को देखते हुए झारखंड में 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक एक सप्ताह का लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक झारखंड में लॉकडाउन लगाया गया है। 22 अप्रैल सुबह छह बजे से लॉकडाउन शुरू हो जाएगा। 29 अप्रैल सुबह बजे तक लॉकडाउन रहेगा। झारखंड सीएम हेमंत सोरेन ने वीडियो जारी कर लॉकडाउन लगाने का औपचारिक एलान किया।
राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण की Chain को तोड़ना नितांत आवश्यक है। इसलिए राज्य में 'स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह' हेतु निर्णय लिया गया है। यह 22 अप्रैल सुबह 6 बजे से 29 अप्रैल सुबह 6 बजे तक लागू होगा। आप सभी से अपील है कृपया नियमों का कड़ाई से पालन करें।
सर्तक रहें, सुरक्षित रहें। pic.twitter.com/jMBGQ35SU5
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) April 20, 2021
झारखंड लॉकडाउन
दरअसल कोरोना से ताबड़तोड़ मौतें और लगातर बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण पर नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वीडियो जारी कर लॉकडाउन लगाने का बड़ा एलान किया। झारखंड में 29 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया गया है। सीएम हेमंत सोरेन ने आज इसकी औपचारिक घोषणा की। इसे सरकार ने स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का नाम दिया है। उन्होंने आज मुख्य सचिव समेत वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के बाद यह अहम फैसला लिया। वीडियो संदेश में मुख्यमंत्री हेमंत ने झारखंड में लॉकडाउन की घोषणा की।
Lockdown Special Train: मुंबई से यूपी, बिहार के लिए स्पेशल ट्रेन, जानें रूट व समय
22 अप्रैल को जांच अभियान
बता दें की राज्य में कोरोना के अधिक से अधिक संक्रमित मरीजों की पहचान के लिए 22 अप्रैल को विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में संभावित मरीजों की रैपिड एंटीजन टेस्ट से कोरोना की जांच की जाएगी। इसमें बड़े पैमाने पर दूसरे राज्यों से लौटे प्रवासी मजदूरों, स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिस कर्मियों, दुकानदारों, हाट-बाजारों में काम करनेवाले लोगों, बीमारों, बुजुर्गों आदि की कोरोना की जांच की जाएगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान के निदेशक रविशंकर शुक्ला ने इस संबंध में सभी उपायुक्तों को आदेश जारी कर दिया है।
https://www.youtube.com/watch?v=Ip3GPkxHD68