जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: आपने धरती से बहुत ऊंचाई पर उड़ रहे, हवाई जहाज के बारे में कभी यह सोचा है कि हवाई जहाज का रंग सफेद क्यों रखा जाता है? आपने अक्सर यह देखा होगा कि एयरलाइंस कंपनी एयरक्राफ्ट की ब्रांडिंग और टैगलाइन समेत अन्य चीजें भले ही अलग-अलग रंगों में करें, लेकिन जहाज का बेसिक रंग को वे सफेद ही रखते हैं। इसकी पीछे की वजह क्या है आज हम आपको बताते हैं।
ये भी पढ़े: इस साल कब है हरियाली तीज ? पर्व का शुभ मुहुर्त? यदि इस तरह से मनाएंगे हरियाली तीज, तब होगी सारी मनोकामना पूरी।
Knowledge Section: इन कारणों की वजह से हवाई जहाज का रंग सफेद रखा जाता है –
1. हवाई जहाज के उंचाई पर उड़ने के कारण उसे कई तरह के वायुमंडलीय परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। इतनी परिस्थितियों से गुजरने के बाद भी हवाई जहाज का रंग उड़ ना जाए और रंग न उड़ने के कारण हवाई जहाज की खूबसूरती भी बनी रहती है। इसलिए हवाई जहाज का रंग सफेद रखा जाता है।
2. हवाई जहाज के रंग को सफेद रखने का सबसे अहम कारण यह है कि सफेद रंग सूर्य की रौशनी को रिफ्लेक्ट करता है, जिस कारण सूर्य की रौशनी हवाई जहाज पर पड़ने के बाद टकराकर वापस चली जाती है। ऐसे में नीले और चमकीले आसमान में भी हवाई जहाज आसानी से दिखाई दे जाता है। इसके अलावा, सूर्य की रौशनी के रिफ्लेक्ट होने से हवाई जहाज की सतह गर्म नहीं होती, जिस कारण जहाज के अंदर यात्रियों के गर्मी भी नहीं लगती। वहीं, बाकी अन्य रंग सूर्य की रौशनी को एब्जॉर्व करते हैं, जिससे फ्लाइट के लोगों को कभी असहजता महसूस होती है।
3. अक्सर देखा गया है कि टेक-ऑफ और लैंडिंग के समय प्लेन से पक्षियों के टकरा जाने के कारण भी कई तरह के हादसे हो जाते हैं। ऐसे में इन हादसों को रोकने के लिए एयरलाइंस कंपनियां हवाई जहाज के रंग को सफेद रंग से रंगती है। इसके पीछे सबसे अहम वजह यह है कि एयरक्राफ्ट के सफेद रंग के होने के कारण उसकी विजिबिलिटी बेहतर रहती है, जिससे पक्षियों को प्लेन का अंदाजा दूर से ही लग जाता है और बड़े-बड़े हादसे होने से टल जाते हैं।
4. हवाई जहाज का रंग सफेद होने के कारण उस पर हुए किसी भी प्रकार के डैमेज, क्रैक आदि का पता आसानी से लगाया जा सकता है। इसलिए भी हवाई जहाज का रंग सफेद रखा जाता है।