जनतंत्र डेस्क, नई मुंबई: राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने मुंबई के ताज होटल के बाहर IPL की बसों में तोड़फोड़ की। मनसे कार्यकर्ताओं ने बसों पर लाठी डंडो से हमला और पथराव किया। ये बसें ताज होटल के बाहर आईपीएल खिलाड़ियों और स्टाफ की सर्विस के लिए खड़ी थीं।
IPL 2022: बदल गए हैं आईपीएल के नियम: अब 4 DRS मिलेंगे, MCC का ये नया रूल लागू
पुलिस ने हंगामा करने वाले कई MNS कार्यकर्ताओं को अरेस्ट किया है। MNS कार्यकर्ताओं का आरोप है कि IPL के लिए महाराष्ट्र के बाहर से ठेके के जरिए बसें लाई गई हैं। इसमें स्थानीय लोगों की अनदेखी की गई है और बाहरी राज्यों के लोगों को फायदा मिल रहा है। बताया जा रहा है मनसे कार्यकर्ता पहले बसों में घुसे और फिर तोड़फोड़ शुरू कर दी।
मनसे कार्यकर्ताओं ने बसों पर पथराव आधी रात में किया। इतना ही नहीं कार्यकर्ताओं ने बसों में अपनी मांगों के पोस्टर भी चिपकाए। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस बार IPL के सभी लीग मैच महाराष्ट्र में होंगे। इसमें से ज्यादातर मैच मुंबई और पुणे में हैं।