जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली:आयमान अल जवाहरी आतंक का दूसरा नाम। जी हां, यह वही नाम है। जिसकी तलाश अमेरिका की सिक्योरिटी फोर्स पिछले दो दशक से कर रही थी। अल जवाहरी अमेरिका का अकेला गुनहगार नहीं था। इससे पहले खूखार आतंकी बिन लादेन की भी फाईल अमेरिका निपटा चुका है , ये दोनों 2001 में अमेरिका की ट्रेड टावर पर हुए हमले के दोषी थे। अमेरिका ने बिन लादेन को पाकिस्तान के एबटाबाद में मारा दिया था। जिसके बाद अल जवाहरी अमेरिकी फोर्सेज के रडार पर था।
दुनिया के मोस्ट वांटेड आतंकवादी को अमेरिका ने मार गिराया
अल जवाहिरी का जन्म 19 जून 1951 को मिस्र के एक संपन्न परिवार में हुआ था। वो पेशे से सर्जन था। वह बहुत कम उम्र में ही मुस्लिम ब्रदरहुड का सदस्य बन गया था और बाद में अल कायदा के चीफ बिन लादेन के सम्पर्क में आया। यही से इन दोनों ने मिलकर अलकायदा का विस्तार शुरु किया। जब अमेरिका ने बिन लादेन को मारा था। उसके बाद अल जवाहरी अल कायदा का चीफ बन गया था। आपको बता दें, दुनिया के मोस्ट वांटेड आतंकवादी अल जवाहरी को भी बीते रविवार को अमेरिका ने मार गिराया गया है।
2996 लोगों की मौत का था, आरोपी
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में जवाहरी एक चार मंजिला बिल्डिंग में रहता था। इसी बिल्डिंग को ड्रोन हमले से तबाह कर दिया गया है। अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड टावर पर 11 सितम्बर 2001 को एक आतंकी हमला किया गया था। इस बिल्डिंग में दुनिया के 57 देशों के लोग काम करते थे। इस घटना में 2996 लोगों की जान चली गई थी।
Mission Al-Qaeda Succeeded | Al Qaeda leader Ayman al-Zawahiri ड्रोन स्ट्राइक में ढेर | Joe Biden
अल जवाहरी की मौत के बाद बदल गया, अमेरिका
इस हमले के पीछे उस समय के अल कायदा चीफ बिन लादेन और उसका खास अल जवाहरी मुख्य आरोपी थे। इसी हमले का बदला लेने के लिए अमेरिका ने पहले बिन लादेन का चेप्टर खत्म किया और आज घटना के 21 साल बाद दूसरा आरोपी भी मार दिया गया। कहा जा सकता है। कि अल जवाहरी की मौत के बाद अमेरिका का बदला पूरा हुआ।
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाईडेन ने दी जानकारी
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाईडेन ने इस खबर की पुष्टी की है। अल जवाहरी के मारे जाने की खबर के बाद तालिबान बौखला गया है। और उसने अमेरिका पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह दोहा समझौते का उलंघन है। यह अंतराष्ट्रीय कानूनों का भी उलंघन है। काबुल के शेरपुर में अल जवाहरी के ठिकाने पर अमेरिकी कार्रवाई में उसकी मौत हो गई।