Mother’s Day Special : ये हैं बॉलीवुड की टॉप फ़ेवरेट ‘सासु माँ’
आज मदर्स डे स्पेशल में आपको बताते हैं कुछ ऐसे रिश्तों के बारे में जिनने अपनी एक छाप छोड़ी है। आज माँ का दिन है यूँ तो मायके लिए कोई दिन नहीं बल्कि साल भी कम है। जब माँ की बात आती है तो लोग ज्यादातर अपनी जन्म देने वाली माँ को याद करते हैं। आज पढ़िए बॉलीवुड की उन ‘सासु माँ ‘ के बारे में जिन्होंने अपनी बहुओं को बेटी जैसा प्यार दिया है। साथ ही इन बहुओं ने भी अपनी सासु माँ को अपनी माँ से बढ़ कर माना है।
जया बच्चन
बॉलीवुड की वेटरेन एक्ट्रेस जाया बच्चन अपने गुस्से के मामले में चर्चा में रहती हैं। जाया बच्चन एक राजनीतिज्ञ भी है और थोड़ी सख्त भी ऐसे में कोई भी यह अंदाज़ा लगता है की जाया और ऐश्वर्या के बीच नोकझोक होती होंगी। जबकि, हालात बिलकुल विपरीत है। जाया बच्चन अपनी बहु ऐश्वर्या को बहुत प्यार करती हैं और उनका कहना है की बच्चन परिवार भाग्यशाली है की उसे ऐश्वर्या जैसी बहु मिली। जाया अपने बेटे अभिषेक और पोती आराध्या को भी भाग्यशाली मानती हैं की उनकी लाइफ में ऐश्वर्या हैं। वहीँ ऐश्वर्या भी अपनी सास जाया बच्चन की तारीफों की पल बांधती है और उनके दिए सभी उपहारों को सहेज कर रखती है।
शर्मीला टैगोर
बॉलीवुड के सास बहु के रिश्तों की बात हो तो शर्मीला टौगोर का नाम ऊपर आता है। पटौदी खानदान की बहु और वेटरेन एक्ट्रेस शर्मीला टैगोर अपनी बहु करीना को बेहद प्रेम करती है। सैफ और करीना की शादी में तब शर्मीला टैगोर ने अपनी शादी का लहंगा करीना को गिफ्ट किया था। करीना ने भी उसे सास का प्यार समझ उसे रीक्रिएट करवा कर अपनी शादी में पहना था। करीना कपूर की बॉन्डिंग अपनी मां बबीता और करिश्मा से बहुत अच्छी है लेकिन सर्दियों की छुट्टियां बिताने के लिए करीना और सैफ और तैमूर के साथ पटौदी पैलेस ही आना पसंद करती हैं। दरअसल, शर्मीला मुंबई में नहीं बल्कि पटौदी पैलेस में अपनी बड़ी बेटी के साथ रहती हैं।
अंजू सिंह
बॉलीवुड मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की सास हैं। दीपिका की सास उन्हें बाउट प्यार करती है अपनी इंस्टा के पोस्ट में दीपिका ने कई बार कहा भी है। दीपिका एक इंटरटेनमेंट वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में इस बात का जिक्र कर चुकी हैं कि उनकी सास उनकी दोस्त जैसी ही हैं।” बीते दिनों दीपिका ने एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी जिसमें वह अपनी सास से वीडियो चैट कर रही थीं और साथ में जूस भी पी रही थीं। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में दीपिका ने लिखा था कि ‘मेरे ससुराल वालों को मेरे खानेपीने की चिंता हमेशा रहती है।
‘प्रिया आहूजा
बॉलीवुड से अलग प्रिय आहूजा एक्टर्स सोनम कपूर की सास है। सोनम कपूर ने अपनी सास के प्यार और उनकी बड़ाई करती हुई कई बार अपनी इंस्टाग्राम में पोस्ट भी कर चुकी हैं। सोनम कपूर को अपनी सास के हाथ का खाना बहुत पसंद है और वह कई बार अपनी सास की तारीफ कर चुकी हैं। वहीं प्रिया आहूजा को भी हर वक्त अपनी बहू की याद सताती हैं। प्रिय कहती है की सोनम सबसे अच्छी बहु साबित हो रही हैं।
डेनिस जोनस
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने विदेशी मूल में व्याह किया है। जिसके बाद उनके सबंध हमेशा से चर्चा में रहते है। प्रियंका चोपड़ा की सास उन्हें बहुत प्यार करती है प्रियंका भी उन्हें अपनी माँ की तरह मानती हैं। गौरतलब है कि ,प्रियंका चोपड़ा ने अपनी सास के जन्मदिन पर एक बहुत ही सुंदर मैसेज लिखा था। प्रियंका ने लिखा था, ‘मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं मम्मी। आज का दिन आपके लिए बीते हुए हर दिन से ज्यादा अच्छा हो।’ डेनिस भी प्रियंका चोपड़ा को बहुत पसंद करती हैं।प्रियंका को कई बार अपने ससुराल वालों के साथ ट्रिप पर देखा जा चुका है।
अनुष्का शर्मा
बॉलीवुड और क्रिकेटर के बीच अफेयर्स कई हुए हैं लेकिन कुछ प्रेम ही परवान चढ़ा है। ऐसे ही अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी खूब चर्चा में रही थी। कोहली की माँ अनुष्का को बहुत स्नेह देती हैं। दीपिका भी कई बार उनके साथ भारतीय परंपरागत कपड़ों में देखी गई हैं। अनुष्का ने अपने सास की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर भी की हैं
बॉलीवुड अपने रियल लाइफ के रिश्तों को लेकर खूब चर्चा में रहता है। बनते बिगड़ते रिश्तों के बीच बॉलीवुड में सास बहु के कुछ रिश्तों ने मिसाल कायम की है। बॉलीवुड में कुछ ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जिनकी सास से मां जैसा प्यार पाने में किस्मत बुलंद है।