जनतंत्र डेस्क, नासिक: दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडू, आंध्र प्रदेश और केरल में हुई बेमौसम बारिश ने फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया। जिसके बाद बाजार में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। तमिलनाडू में बीते दिनों टमाटर के रेट 160 तक पहुंच गए थे। जिसका कारण असमय बारिश माना जा रहा है। वहीं, अब नासिक में बेमौसम बारिश ने टमाटर और अंगूर की फसलों को नुकसान पहुंचाया है।
Prayagraj: संगमनगरी के मशहूर गुलाबी अमरूदों का रंग क्यों पड़ा फीका, दुनियाभर में इनकी पहचान
नासिक के टमाटर और अंगूर कई राज्यों में जाते हैं। लेकिन बेमौसम बारिश इन फसलों को नुकसान पहुंचा रही है। किसानों का कहना है कि, “दो एकड़ में अंगूर की खेती की गई है। अभी हो रही बारिश से अंगूर बर्बाद हो रहे हैं। हमें इससे भारी नुकसान हुआ है।” बारिश के कारण फसलों को हुआ नुकसान बाजार पहुंचने तक इनके दाम बढ़ा सकता है।
बारिश के कारण टमाटर के पत्ते गलने लगे। वहीं, लाल सुर्ख होने वाले टमाटर का रंग भी फीका होता जा रहा है। देश के कई राज्यों की मंडियों में नासिक के टमाटर पहुंचते हैं। ऐसे में नासिक में बारिश के बाद इन फसलों का नुकसान टमाटर के भाव और बढ़ा सकता है।