नई दिल्ली : कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पूरे पंजाब में रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। इससे पहले 12 जिलों में 10 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया था। अब इसे पूरे प्रदेश पर लागू कर इसकी अवधि 30 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है। प्रदेश में राजनीतिक रैलियों आदि पर भी रोक लगा दी गई है।
दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश- अब कार में जा रहे अकेले व्यक्ति को भी लगाना होगा Mask
लॉकडाउन लगाने पर विचार
इससे पहले मंगलवार को चंडीगढ़ प्रशासन ने भी शहर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए रात्रि कर्फ्यू लगाने का आदेश जारी किया था। चंडीगढ़ में रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक लोगों के बाहर निकलने पर प्रतिबंध रहेगा। हालांकि अनिवार्य सेवाओं में लगे लोगों को इससे छूट मिलेगी। प्रशासन वीकेंड लॉकडाउन लगाने पर भी गंभीरता से विचार कर रहा है।
कोरोना के मामलों में आई तेजी
पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने मंगलवार को ट्राइसिटी के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की थी। बैठक में प्रशासक ने कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर बेहद चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बीते कुछ दिनों से कोरोना के दैनिक मामलों में बहुत तेजी आई है।